झारखण्ड की 7 लड़कियों को दिल्ली से किया रेस्क्यू,कुख्यात मानव तस्कर रामविनय साहू समेत 3 की हुई गिरफ्तारी.

राँची।झारखण्ड की 7 बेटियों को मानव तस्करों से छुड़ाया गया है। दिल्ली में मानव तस्करी के खिलाफ गुरुवार को बड़ी कार्रवाई हुई है।जहां 7 लड़कियों को मानव तस्करों के चंगुल से मुक्त कराया गया है।इसमें 6 लड़कियां गुमला और एक लड़की सिमडेगा जिले की है।सभी लड़कियों की उम्र 13 से 16 साल है।वहीं रेस्क्यू टीम की मदद से दिल्ली के निहाल बिहार थाना की पुलिस ने 3 मानव तस्करों को गिरफ्तार किया है।गिरफ्तार मानव तस्कर में सरगना रामविनय साहू,राज कुमार व एक अन्य तस्कर हैं।तीनों तस्कर गुमला जिले के हैं।इसमें रामविनय साहू झारखण्ड का कुख्यात तस्कर है।मानव तस्करी के आरोप में वह पहले भी 5 साल जेल में रह चुका है।रामविनय की गिरफ्तारी झारखण्ड एवं दिल्ली पुलिस के लिए बड़ी सफलता मानी जा रही है।रामविनय से दिल्ली पुलिस पूछताछ कर रही है।

मिली जानकारी के अनुसार रामविनय द्वारा कुछ अन्य लड़कियों को दिल्ली में बेचा गया है।उसकी जानकारी पुलिस द्वारा ली जा रही। जिससे तस्करी की शिकार अन्य लड़कियों को भी मुक्त कराया जा सके।तस्करों के चंगुल से लड़कियों को मुक्त कराने के बाद दिल्ली पुलिस व रेस्क्यू फाउंडेशन दिल्ली ने इसकी जानकारी गुमला के एसपी हृदीप पी जनार्दनन एवं सीडब्यूसी, गुमला को दी है।जिससे सातों लड़कियों को दिल्ली से झारखण्ड लाने की प्रक्रिया शुरू हो सके।

वहीं इस मामले में रेस्क्यू फाउंडेशन,दिल्ली के जेआर शरण ने फोन पर बताया कि 7 लड़कियों को नौकरी दिलाने के बहाने दिल्ली के निहाल बिहार इलाके में लाकर तस्कर रामविनय साहू द्वारा रखा गया था।इसके बाद इन्हें घरेलू एवं गलत काम करने के लिए दबाव दिया जा रहा था. लड़कियों ने विरोध की, तो उनसे मारपीट किया गया। कमरे में बंद भी कर दिया गया. इसमें एक लड़की हिम्मत जुटाकर भाग गयी।जिससे तस्करों के चंगुल में फंसी अन्य लड़कियों के बारे में जानकारी मिली।दिल्ली पुलिस के सहयोग से सभी को मुक्त कराया गया और तस्करों को पकड़ा गया।

इधर बाल अधिकार खूँटी के कार्यकर्ता बैधनाथ कुमार ने बताये की इन लड़कियों की तलाश बहुत दिनों से थी।गुमला पुलिस से बराबर सम्पर्क में रहकर इन लड़कियों की तलाश में रेस्क्यू फाऊंडेशन जुटी हुई थी।उन्होंने बताये की इसमे से एक लड़की को मानव तस्कर द्वारा पाँच साल काम करवाकर पैसा नहीं दिया था।इसकी जांच चल रही है।मानव तस्कर से पुछताछ के बाद और जानकारी इकट्ठा की जा रही है।