Breaking: गुमला में कोरोना की दस्तक, गुमला से 1 और लातेहार से 2 कोरोना मरीजों की पुष्टि

राँची। झारखण्ड में सोमवार को 7 जिलों से कुल 8 नये कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। कोरोना ने आज झारखण्ड के एक नए जिले गुमला में दस्तक दी है। इनमें लातेहार जिले से दो मरीज जबकि जमशेदपुर, हजारीबाग, चाईबासा, गढ़वा, धनबाद व गुमला से एक-एक नये कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। इन्हें मिलाकर राज्य में कोरोना संक्रमण के मामले 231 हो गये हैं।

हजारीबाग जिले से मिला मरीज कटकमसांडी प्रखंड के शंकरपुर गांव का निवासी है, जो हाल ही में मुंबई से लौटा है। उसे बड़कागांव के क्वारेंटाइन सेंटर में रखा गया था। वहीं, धनबाद के मरीज के बारे में बताया जाता है कि वह हाल ही में स्पेशल ट्रेन से मुंबई से धनबाद लौटा था। गोमो निवासी 26 वर्षीय इस युवक को गोमो में ही क्वारंटाइन सेंटर में रखा गया था। धनबाद में कोरोना का यह छठा मामला है। इसे पहले पांच लोग कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से दो व्यक्ति स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं। नये मामले की पुष्टि करते हुए डीसी अमित कुमार ने बताया कि उसे कोविड 19 अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है। उसके संपर्क में आने वाले लोगों की शिनाख्त की जा रही है।

सोमवार 18 मई को रात 10 बजे लातेहार से 2 और गुमला से 1 कोरोना पॉजिटिव मरीज की पुष्टि हुई है. जिसके बाद झारखण्ड में संक्रमितों की कुल संख्या 231 हो गयी है। इससे पहले धनबाद में 1, गढ़वा से 1, जमशेदपुर से 1, चाईबासा से 1 औऱ हजारीबाग से 1 मरीज की पुष्टि हुई। वहीं रविवार को राज्य में 5 जिलों से 6 कोरोना पॉजिटव मरीज मिले थे. इनमें रामगढ़ से 2, रांची, लोहरदगा, देवघर, और हजारीबाग से 1-1 कोरोना पॉजिटिव मरीज की पुष्टि हुई थी।