Breaking:झारखण्ड बेरमो के कांग्रेस विधायक वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजेन्द्र सिंह का निधन..

राँची।झारखण्ड के कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और बेरमो विधायक राजेन्द्र सिंह का निधन।राज्य के पूर्व मंत्री रह चुके राजेंद्र सिंह पिछले कुछ दिनों से गंभीर रूप से बीमार चल रहे थे। कांग्रेस सांसद मणिकम टैगोर ने 5 बार MLA रहे राजेंद्र प्रसाद सिंह के निधन की जानकारी ट्विटर पर दी है।
73 वर्षीय राजेंद्र प्रसाद सिंह की तबीयत ज्यादा खराब होने के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए 2 मई को राँची से एयर एंबुलेंस से दिल्ली लाया गया था। इससे पहले वह राँची के बरियातू स्थित मां रामप्यारी अस्पताल में भर्ती थे। फेफड़े में फंगल इन्फेक्शन की शिकायत के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लेकिन यहां इलाज के बावजूद उनके स्वास्थ्य में सुधार नहीं हो पाया। उनकी बिगड़ते सेहत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें दिल्ली ले जाने की सलाह दी थी। इसके बाद पूर्व मंत्री को एयर एंबुलेंस से दिल्ली ले जाया गया।

मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने बेरमो विधायक एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता श्री राजेन्द्र सिंह जी के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि निधन की खबर से मन आहत है। आज झारखण्ड ने एक कर्मठ नेता और सच्चा सेवक खो दिया। परमात्मा उनकी आत्मा को शांति प्रदान कर परिवारजनों को इस दुःख की घड़ी को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

एक महीने से थे बीमार।इस दौरान सूबे के मुख्यमंंत्री हेमंत सोरेन ने राँची में अस्पताल जाकर उनका हालचाल भी जाना था।

गौरतलब है कि वरिष्ठ कांग्रेस नेता को इससे पहले ब्रेन स्ट्रोक आया था। लेकिन इलाज के बाद वे ठीक भी हो गए थे।

राहुल गांधी ने निधन पर ट्वीट कर शोक जताया है।उन्होंने लिखा है।
झारखंड के वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री राजेंद्र सिंह जी के निधन की खबर सुनकर दुःख हुआ। दुःख की इस घड़ी में मेरी शोक संवेदनाएँ उनके परिवार और प्रियजनों के साथ है : -राहुल गांधी

बेरमो से 6 बार रहे हैं विधायक
झारखंड की राजनीति में राजेंद्र सिंह को काफी रसूख वाला नेता माना जाता है। राजेंद्र प्रसाद सिंह झारखंड के स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री भी रह चुके हैं। हालांकि इसके बाद उन्हें चुनाव में हार का भी सामना करना पड़ा था। लेकिन पिछले साल नवंबर-दिसंबर में संपन्न हुए विधानसभा चुनाव में एक बार फिर राजेंद्र सिंह ने कांग्रेस के टिकट पर बेरमो विधानसभा सीट से जीत हासिल की। वे छठी बार बेरमो विधानसभा क्षेत्र से विधायक चुने गए थे। राजेंद्र प्रसाद सिंह इंटक के राष्ट्रीय महासचिव भी हैं।