Breaking: लॉकडाउन के बीच बदले गए कई डीआईजी-एसपी, कई एसपी की हुई डीआईजी रैंक में प्रोन्नति, सूबे में 35 आईपीएस अधिकारियों का हुआ तबादला

राँची। झारखण्ड सरकार ने मंगलवार को राज्य के 35 आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया है। सरकार ने राँची, दुमका ,हजारीबाग और कोल्हान रेंज के डीआईजी का तबादला कर दिया है। राँची रेंज के डीआईजी के पद पर पदस्थापित एबी होमकर को हजारीबाग डीआईजी बनाया गया है वही राँची रेंज के डीआईजी के पद पर अखिलेश कुमार झा को पदस्थापित किया गया है।अखिलेश कुमार झा पलामू डीआईजी के प्रभार में रहेंगे।इसके अलावा सरकार ने पदस्थापन हेतु प्रतीक्षारत दो आईपीएस अधिकारी को भी अलग-अलग जगहों पर पदस्थापित किया गया है. इससे संबंधित अधिसूचना गृह कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग के द्वारा जारी कर दी गई है।

जानिए कौन कहां गए

  1. अखिलेश कुमार झा डीआईजी स्पेशल ब्रांच रांची को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक डीआईजी रांची के पद पर पदस्थापित किया गया.अखिलेश झा अपने कार्यों के अतिरिक्त डीआईजी पलामू के प्रभार में भी रहेंगे.
  2. एबी होमकर डीआईजी रांची को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक डीआईजी हजारीबाग के पद पर पदस्थापित किया गया.
  3. श्री राजकुमार लकड़ा डीआईजी दुमका को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक डीआईजी गृह रक्षा वाहिनी एवं अग्निशमन सेवा है झारखंड रांची के पद पर पदस्थापित किया गया.
  4. श्री कुलदीप द्विवेदी डीआईजी कोल्हान को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक डीआईजी झारखंड जगुआर रांची के पद पर पदस्थापित किया गया.
  5. श्री पंकज कंबोज डीआईजी हजारीबाग अतिरिक्त प्रभार एसीबी रांची स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक एसीबी डीआईजी रांची के पद पर पदस्थापित किया गया.
  6. विजयालक्ष्मी एसपी एटीएस को भारतीय पुलिस सेवा के डीआईजी की कोटी में प्रोन्नति प्रदान करते हुए अगले आदेश तक डीआईजी कार्मिक झारखंड रांची के पद पर पदस्थापित किया गया. विजयालक्ष्मी अगले आदेश तक अपने कार्यों के अतिरिक्त डीआईजी बजट झारखंड रांची के प्रभार में रहेंगी.
  7. श्री नरेंद्र कुमार सिंह एसपी देवघर को डीआईजी रैंक में प्रोन्नति प्रदान करते हुए अगले आदेश तक डीआईजी दुमका के पद पर पदस्थापित किया गया.
  8. श्री राजीव रंजन सिंह एसपी पाकुड़ को डीआईजी रैंक में प्रोन्नति प्रदान करते हुए अगले आदेश तक डीआईजी कोल्हान के पद पर पदस्थापित किया गया.
  9. श्री शैलेंद्र कुमार सिन्हा एसपी एसपी आफ रांची को डीआईजी रैंक में प्रोन्नति प्रदान करते हुए अगले आदेश तक डीआईजी रेल झारखंड रांची के पद पर पदस्थापित किया गया.
  10. श्री सुदर्शन प्रसाद मंडल एसपी सीएम सुरक्षा विशेष शाखा झारखंड रांची को डीआईजी रैंक में प्रोन्नति प्रदान करते हुए अगले आदेश तक डीआईजी सीएम सुरक्षा विशेष शाखा झारखंड रांची के पद पर पदस्थापित किया गया.
  11. अनूप बिरथरे एसपी जमशेदपुर को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक कमांडेंट जैप 9 साहिबगंज के पद पर पदस्थापित किया गया.
  12. श्री मयूर पटेल कन्हैया लाल एसपी हजारीबाग को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक कमांडेंट जैप 8 पलामू के पद पर पदस्थापित किया गया. मयूर पटेल अपने कार्यों के अतिरिक्त अगले आदेश तक कमांडेंट आईआरबी 10 पलामू के प्रभार में रहेंगे.
  13. सुनील भास्कर एसपी सीआईडी रांची को अगले आदेश तक एसपी एससीआरबी रांची के प्रभार में भी रहेंगे.
  14. श्री एम तमिल वानन एसपी पदमा को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक वरीय पुलिस अधीक्षक जमशेदपुर के पद पर पदस्थापित किया गया.
  15. वाईएस रमेश एसपी दुमका को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक एसपी गोड्डा के पद पर पदस्थापित किया गया.
  16. श्री कार्तिक एस एसपी सरायकेला को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक एसपी हजारीबाग के पद पर पदस्थापित किया गया.
  17. अश्वनी कुमार सिन्हा एसपी गढ़वा को स्थानांतरित करते हुए एसपी विशेष शाखा झारखंड रांची के पद पर पदस्थापित किया गया.
  18. गोड्डा एसपी शैलेंद्र प्रसाद वर्णवाल को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक पुलिस अधीक्षक झारखंड जगुआर रांची के पद पर पदस्थापित किया गया.
  19. मोहम्मद अर्शी एसपी अभियान पुलिस मुख्यालय रांची को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक सरायकेला एसपी के पद पर पदस्थापित किया गया.
  20. श्री कौशल किशोर एसपी धनबाद को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक एसपी जेएपीटीसी पद्मा के पद पर पदस्थापित किया गया.
  21. श्री प्रियदर्शी आलोक एसपी लोहरदगा को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक कमांडेंट जैप 3 गोविंदपुर धनबाद के पद पर पदस्थापित किया गया.
  22. अखिलेश वी वारियर एसपी चतरा को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक एसपी धनबाद के पद पर पदस्थापित किया गया.
  23. श्री अंजनी कुमार झा एसपी सीआईडी झारखंड रांची को अगले आदेश तक अपने कार्यों के अतिरिक्त एसपी आईटीएस रांची के प्रभार में रहेंगे.
  24. श्री अंबर लकड़ा कमांडेंट गृह रक्षा वाहिनी एवं अग्नि सेवा झारखंड रांची को स्थानांतरित करते हुए एसपी दुमका के पद पर पदस्थापित किया गया.
  25. हरिलाल चौहान एसपी वायरलेस झारखंड रांची को अगले आदेश तक अपने कार्यों के अतिरिक्त कमांडेंट गृह रक्षा वाहिनी अग्निशमन सेवा झारखंड रांची के प्रभार में रहेंगे.
  26. श्रीमती प्रियंका मीना एसपी आईटीएस रांची को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक एसपी लोहरदगा के पद पर पदस्थापित किया गया.
  27. अमन कुमार एसपी साहिबगंज को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक एसपी सीटीसी मुसाबनी के पद पर पदस्थापित किया गया.
  28. श्री अनुरंजन किस्पोट्टा एसपी जेएपीटीसी पद्मा को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक एसपी साहिबगंज के पद पर पदस्थापित किया गया.
  29. श्री मणिलाल मंडल एचपीएसईबी रांची को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक एसपी पाकुड़ के पद पर पदस्थापित किया गया.
  30. श्री आनंद प्रकाश एसपी स्पेशल ब्रांच राँची को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक एसपी जमशेदपुर रेल के पद पर पदस्थापित किया गया. 31 श्री एहतेशाम वकारीब एसपी रेल जमशेदपुर को स्थानांतरित करते हुए एसपी कोडरमा के पद पर पदस्थापित किया गया.
  31. श्री खोत्रे श्रीकांत सुरेश राव एसपी एससीआरबी रांची को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक एसपी गढ़वा के पद पर पदस्थापित किया गया.
  32. पीयूष पांडे एसपी ग्रामीण जमशेदपुर को स्थानांतरित करते हुए एसपी देवघर के पद पर पदस्थापित किया गया.
  33. श्री सौरभ एसपी सिटी रांची को अगले आदेश तक अपने कार्यों के अतिरिक्त एसपी ग्रामीण रांची के प्रभार में रहेंग
  34. ऋषभ कुमार झा एसपी ग्रामीण रांची को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक एसपी चतरा के पद पर पदस्थापित किया गया.