BREAKING:सीआरपीएफ और झारखण्ड पुलिस को उड़ाने के लिए नक्सलियों ने लगा रखे थे आईईडी, संयुक्त अभियान में 40 आईईडी बरामद, किये गए निष्क्रिय

सीआरपीएफ और झारखंड पुलिस को उड़ाने के लिए नक्सलियों ने लगा रखे थे आईईडी, संयुक्त अभियान में 40 आईईडी बरामद, किये गए निष्क्रिय

— पश्चिमी सिंहभूम के हाथीबुरू में चला सर्च ऑपरेशन के दौरान पुलिस को मिली सफलता

चाईबासा।गोईलकेरा।पश्चिम सिंहभूम जिले के गोईलकेरा थाना क्षेत्र में शुक्रवार को सीआरपीएफ और झारखंड पुलिस का नक्सलियों के विरुद्ध संयुक्त अभियान चला, जिसमे 40 आईईडी बरामद किया गया। ये आईईडी पुलिस जवानों को उड़ाने के लिए लगाए गए थे। पश्चिमी सिंहभूम जिले के कुईड़ा से हाथीबुरू जाने वाले रास्ते में पुलिस नक्सलियों के खिलाफ अभियान चला रही है। चलाए जा रहे अभियान में झारखण्ड पुलिस के साथ सीआरपीएफ 60 बटालियन के जवान भी शामिल है। शुक्रवार को पुलिस जब सर्च अभियान में निकली तो 40 आईईडी मिले। संयुक्त अभियान जारी है। कुईड़ा से हाथीबुरू जाने वाले रास्ते में पुलिस जवानों को नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से 40 आइइडी बम सीरीज में नक्सलियों ने लगाये थे। जिसे पुलिस ने बरामद कर निष्क्रिय कर दिया है।