रांची जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, राँची शहर के 23 दुकानों/प्रतिष्ठानों को दिया गया नोटिस

कोविड-19 संक्रमण के रोकथाम के शर्तों के उल्लंघन पर दिया गया नोटिस

राँची। राजधानी में जिला प्रशासन द्वारा बड़ी कार्रवाई की गई है। शहर के 23 दुकानों/प्रतिष्ठानों को नोटिस दिया गया है। डोरंडा थाना क्षेत्र के इन सभी दुकानों को वैश्विक महामारी कोविड-19 से संबंधित केंद्र/राज्य सरकार द्वारा जारी दिशा निर्देशों के उल्लंघन को लेकर नोटिस जारी किया गया है।

जिला सांख्यिकी पदाधिकारी सह प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी, रांची श्री विमल कुमार ने आज दिनांक 28 अगस्त 2020 को डोरंडा थाना अंतर्गत दुकानों /हाट बाजार आदि की जांच की। कोरोनावायरस से सुरक्षा व्यवस्था एवं एहतियाती आवश्यक व्यवस्था के मद्देनजर जांच के दौरान 23 दुकानों को नोटिस दिया गया।

जिन दुकानों प्रतिष्ठानों को नोटिस दिया गया, वह निम्न हैं:-

  1. गुप्ता क्लॉथ स्टोर, डोरंडा, रांची।
  2. पीके हैंडलूम, डोरंडा बाजार, रांची।
  3. सर्राफ क्लॉथ स्टोर, डोरंडा बाजार, रांची।
  4. गुप्ता हैंडलूम हाउस, डोरंडा बाजार, रांची।
  5. वर्मन ज्वेलर्स, डोरंडा बाजार, रांची।
  6. एसएम कलेक्शन, डोरंडा बाजार, रांची।
  7. न्यू सोसायटी सूट कलेक्शन, डोरंडा बाजार, रांची।
  8. श्रृंगार महल, डोरंडा बाजार, रांची।
  9. बेस्ट बेबी फैशन, डोरंडा बाजार, रांची।
  10. मयूर प्लाजा, डोरंडा बाजार, रांची।
  11. मेट्रो फैशन, डोरंडा बाजार, रांची।
  12. मां दुर्गा रेडीमेड, डोरंडा बाजार, रांची।
  13. न्यू बिजय रेडीमेड, डोरंडा बाजार, रांची।
  14. आकाश रेडीमेड, डोरंडा बाजार, रांची।
  15. आंचल कलेक्शन, डोरंडा बाजार, रांची।
  16. बिजय रेडीमेड, डोरंडा बाजार, रांची।
  17. रश्मि ड्रेसेस, डोरंडा बाजार, रांची।
  18. विनोद वस्त्र भंडार, डोरंडा बाजार, रांची।
  19. रश्मि हैंडलूम, डोरंडा बाजार, रांची।
  20. संजय वस्त्रालय, डोरंडा बाजार, रांची।
  21. गीता ड्रेसेस, डोरंडा बाजार, रांची।
  22. राजहंस, डोरंडा बाजार, रांची।
  23. श्री बालाजी फैशन मॉल, डोरंडा तुलसी चौक, रांची।

कोविड-19 के शर्ताें के अनुपालन को लेकर लगातार जांच जारी

उपायुक्त, रांची श्री छवि रंजन के निदेशानुसार दुकानों/प्रतिष्ठानों में कोविड-19 से संबंधित सरकार के दिशा निर्देशों के अनुपालन को लेकर लगातार जांच की जा रही है। ज़िला प्रशासन की टीम हर दिन दुकानों/प्रतिष्ठानों में कोविड-19 से संबंधित दिशा निर्देशों के अनुपालन को लेकर जांच कर रही है और उल्लघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई भी जारी है।