वन साइडेड लव के चक्कर में आशिक की गई जान, आरोपी लड़की और हत्या सम्मिलित रिश्तेदार हुए गिरफ्तार।

गढ़वा। एक तरफा प्यार की कीमत एक लड़का को जान से हाथ गंवा के चुकानी पड़ी है। गढ़वा में प्रेमिका ने एकतरफा प्यार में पड़े लड़के की अपने भाई से बोलकर हत्या करवा दी। दरअसल, चिनियां थाना क्षेत्र के रानीचेरी गांव में एक युवक को यह सजा उसी लड़की ने दी है, जिससे वह प्यार करता था। रवींद्र नाम का लड़का अपने ही गांव के एक लड़की से प्यार कर बैठा और यह प्यार एक तरफा साबित हुआ।

आरोपी लड़की ने युवक को कई बार मना किया फिर भी लड़का कभी फोन करता है तो कभी घर मे आता है। यह सब लड़की को नागवार लगा। उसने कई बार उसे मनाया भी की ऐसा मत करो मैं तुमसे प्यार नहीं करती हूँ। लेकिन 13 मार्च को जब रविन्द्र का फोन आरोपी लड़की के पास फिर से आया तो उसने इस बात की जानकारी घर वालों को दी। फिर क्या था लड़की के भाई और फुआ ने मिलकर रानीचेरी के जंगल में लड़का को बुलाया और लड़की के ही दुपट्टे से उसकी गला दबाकर हत्या कर दी।

पुलिस को जैसे ही इसकी जानकारी मिली तुरंत शव को खोजकर मामले की तहकीकात में जुट गया। घटना के 48 घंटे के अंदर इस मामले का पर्दाफाश करते हुए प्रेमिका और उसके रिश्तेदार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि साक्ष्य नहीं था। फिर भी पुलिस ने कार्य किया है, बहुत जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की है। हत्याकांड में तीन लोग शामिल थे। तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। हत्या में प्रयुक्त सामान को भी बरामद कर लिया गया है।