बोकारो:पति-पत्नी और बेटे का घर के कमरे में मिला शव,तीनों का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है,पुलिस जांच में जुटी है

बोकारो।झारखण्ड के बोकारो जिले से बड़ी खबर आई है।बताया जा रहा है कि एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई।तीनों का शव एक कमरे में मिला है।खबर है कि घर के एक ही कमरे से पति,पत्नी और बेटे का शव मिला है।तीनों के मुंह से झाग से निकला रहा था।आशंका जताया जा रहा है कि तीनों की मौत जहर खाने से हुई है। एक साथ एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत से गांव में सनसनी फैल गई है।घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई।पुलिस मौके पर पहुँची और छानबीन कर रही है।मिली जानकारी के मुताबिक, घटना नावाडीह थाना क्षेत्र के गोबरगड्डा की है। मृतक शूकर रजक सीसीएल गोविंदपुर में कार्यरत था। मृतक शूकर रजक की उम्र 55 साल बताई जा रही है। वहीं पत्नी गौरी देवी की उम्र 40 साल और बेटा अभिषेक 14 साल का था। नावाडीह पुलिस सूचना पाकर मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है। हालांकि प्रारंभिक जांच में जहर खाकर आत्महत्या करने की बात की जा रही है।लेकिन पुलिस का कहना है अभी इस सम्बंध में कुछ नहीं कहा जा सकता है।जांच जारी है।सभी एंगल से जांच की जा रही है।

घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इसके अलावा पास में रहने वाले बेटे और बहू का बयान दर्ज किया गया है।बताया गया मृतक शूकर रजक को दो शादी हुई है।पहली पत्नी के लड़के की बहू ने दावा किया कि गुरुवार की सुबह घर का दरवाजा नहीं खुला। काफी आवाज लगाने के बाद पड़ोसी एकत्र हो गए। इसके बाद पुलिस को मामले की सूचना दी गई। पुलिस ने दरवाजा खोला तो इन लोगों के शव मिला।वहीं स्थानीय लोगों की माने तो कर्मचारी के परिवार में पैसे के लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा था। अक्सर दोनों परिवारों के बीच झगड़े होते थे। कर्मचारी की कमाई पर दोनों पत्नियों के बच्चे दावा करते थे। लिहाजा हर महीने पैसे का बंटवारा हो जाता था। माना जा रहा है कि घटना आपसी विवाद का परिणाम हो सकती है।