बेबी देवी हत्याकांड मामले में बोकारो पुलिस ने 5 आरोपियों को किया गिरफ्तार,महिला के पुरूष मित्र ने सुपारी देकर करायी थी हत्या…

 

 

बोकारो।झारखण्ड के बोकारो जिले के चन्द्रपुरा थाना क्षेत्र में जमुनिया नदी से पुलिस ने महिला का शव बरामद किया था।मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है।इस सनसनीखेज हत्याकांड में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।महिला के मित्र ने हत्या के लिए 40 हजार रूपये की सुपारी दी थी। 23 अप्रैल को तरंगा पंचायत के चिरूबाद गांव के पास जमुनिया नदी में प्लास्टिक बोरे में बंद एक महिला का शव मिला था। इस मामले में चन्द्रपुरा थाना में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था।पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर बेरमो एसडीपीओ के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया था।जांच के दौरान तकनीकी साक्ष्यों और गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस को पता चला कि 20 अप्रैल से चास थाना क्षेत्र से एक महिला लापता थी।शव को डीवीसी अस्पताल चन्द्रपुरा में सुरक्षित रखकर पहचान कराई गई, जहां परिजनों ने मृतका की पहचान बेबी देवी के रूप में की।आपसी विवाद के चलते इस वारदात को अंजाम दिया गया।

जांच के दौरान संदेह के आधार पर पुलिस ने गुड्डू बर्णवाल उर्फ मुकेश और अनिल कुमार को सेक्टर-9 से गिरफ्तार किया। उनकी निशानदेही पर शौकत रजा उर्फ गुड्डू अंसारी, जलेश्वर महतो और विवेक कुमार को भी दबोच लिया गया।पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि गुड्डू बर्णवाल उर्फ मुकेश से 40 हजार रुपये की सुपारी लेकर बेबी देवी की हत्या की गई थी। हत्या के बाद पहचान छुपाने के लिए शव को बोरे में बंद कर जमुनिया नदी में फेंक दिया गया। पुलिस जांच में यह भी बात सामने आयी कि मृतका और मुख्य आरोपी गुड्डू बर्णवाल उर्फ मुकेश के बीच पहले से जान-पहचान थी और आपसी विवाद के चलते इस वारदात को अंजाम दिया गया। पुलिस ने आरोपियों के पास से घटना में प्रयुक्त स्विफ्ट कार, कार के अंदर मिले लंबे बाल और 6 मोबाइल फोन बरामद किया है।

error: Content is protected !!