Ranchi:अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार मौत

राँची।राजधानी राँची के तुपुदाना ओपी थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई। मृतक का नाम मनोज महतो है। वह चंदघासी का रहने वाला है। घटना की सूचना पर तुपुदाना थाना की पुलिस पहुँची। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया गया है। पुलिस के अनुसार मृतक बाइक से था। अज्ञात वाहन की चपेट में आने से उसकी मौत घटना स्थल पर ही हो गई। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।