शादी के पाँच दिन बाद ही चचेरे भाई संग भाग गई दुल्हन

पटना।इस प्रेम कहानी से लोगों में चर्चा का विषय बना हुआ है।मामला बिहार के शेखपुरा जिले है।जहाँ शादी के महज 5 दिन बाद एक लड़की अपने ससुराल से सोने-चांदी के जेवरात लेकर प्रेमी संग भाग गई। जिसके बाद सूचना लड़की के पिता को दी गई। वह भागे-भागे बेटी के ससुराल पहुंचे। जब छानबीन की तो जो सच्‍चाई उभरकर सामने आया, वह सबका माथा ठनका गया। पता चला लड़की को भगाने वाला कोई और नहीं बल्कि उसका चचेरा भाई है। जो शादी की नीयत से उसे भगा ले गया।बताया जाता है कि बरबीघा थाना क्षेत्र के सामस गांव का है। लड़की के पिता ने बेटी के अपहरण का मामला दर्ज करा बेटी को खोजने की गुहार लगाई है। मामले में बरबीघा थाना अध्यक्ष सह पुलिस निरीक्षक जयशंकर मिश्रा ने बताया कि अगवा युवती की बरामदगी के लिए छापामारी की जा रही है।


बताया कि 5 फरवरी को पटना के रामकृष्ण नगर थाना क्षेत्र में रहनेवाली लड़की की शादी शेखपुरा के बरबीधा थाना क्षेत्र में रहनेवाले लड़के से हुई थी। दोनों की अरेंज मैरिज थी। शादी के बाद लड़की विदा होकर ससुराल आई। 4 दिनों तक वह बहुत अच्छे से ससुराल में रही। किसी को भनक तक नहीं लगने दी कि वह‍ क्‍या करने वाली है। परिजनों की मानें तो 10 फरवरी यानी गुरुवार को वह ससुराल से गायब हो गई। पति ने जब पत्‍नी को नहीं देखा तो घरवालों से पूछताछ की। कमरे की जब जांच की तो ससुरालवालों के होश उड़ गये। कमरे से सोने-चांदी के जेवरात गायब मिले। जब छानबीन की गई तो जो कुछ पता चला उसे सुन हर कोई हैरान-परेशान है।