Bihar:पति,पत्नी और वो तीनों खाकीधारी:होटल में पकड़े गए महिला पुरूष जवान,दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया था अब मामले में नया मोड़ आ गया,पढ़ें पूरी खबर.

पटना।होटल में रंगरेलियाँ मानते महिला सिपाही और पुरुष सिपाही पकड़े गए थे,ये आरोप महिला जवान के पति ने लगाया है।फिर महिला सिपाही के सिपाही पति ने दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया था।जिससे आरोपी सिपाही को गिरफ्तार कर लिया गया था।अब इस दुष्कर्म, रासलीला,खाखीधारी कांड में नया ट्विस्ट आ गया है।जहां महिला सिपाही के साथ पटना के होटल में हुए रेप का मामला अब पूरी तरह से पलट गया है। क्योंकि, पुलिस के समक्ष 161 के बयान में महिला सिपाही ने स्पष्ट रूप से कहा है कि होटल वो अपनी मर्जी से गई थी और सिपाही राजीव को वह पहले से जानती थी। उसने न तो किसी प्रकार की कोई जबरदस्ती उसके साथ की थी और न ही उसका रेप किया था। सिपाही राजीव पर उसके पति की तरफ से लगाए गए सारे आरोप बेबुनियाद और गलत हैं। वो मुझे बहला फुसलाकर होटल नहीं ले गया था। राजीव नगर थाना में उसके पति ने सिपाही राजीव के ऊपर रेप की झूठी एफआइआर दर्ज कराई है। रेप का यह केस अब पति-पत्नी और वो का मामला बनता जा रहा है।

फोन पर ही सिपाही पति ने किया था झगड़ा:

बयान के जरिए महिला सिपाही ने अपने सिपाही पति को ही कटघरे में खड़ा कर दिया है। उस पर अक्सर मारपीट करने और झगड़ा करने का गंभीर आरोप लगाया है। 21 दिसंबर को पति ने कॉल कर कहा कि मेरी तबियत खराब है, तुम घर आ जाओ। मैंने उसी वक्त कह दिया कि छुट्टी नहीं है, मैं नहीं आ सकती हूं। फोन पर ही उन्होंने उस दिन झगड़ा किया।अलग-अलग जगहों पर ड्यूटी में रहने के बाद भी वो फोन पर मेरे साथ झगड़ा करते रहते हैं। उस दिन गुस्से में मैं पटना के बीएमपी स्थित अपने घर से आशियाना मोड़ आ गई। ऑटो नहीं मिलने के कारण पैदल ही जा रही थी।

पति को बुला लो,डेरा पर समझाया जाएगा:

महिला सिपाही के बयान के अनुसार जब वह पैदल ही जा रही थी तो उस दौरान स्कूटी से जा रहे सिपाही राजीव ने उसे देखा और रुक गया। वो सहरसा में तैनात है। उसने पूछा कि कहां जा रही हो? इस पर पति के साथ हुए झगड़े और वो मुझे घर बुला रहे हैं, इसके बारे में बताया। इस पर राजीव ने कहा कि डेरा पर चलो और पति को भी वहीं बुला लो। इस पर मैंने आपत्ति जताई और कहा कि वह आएंगे तो आपके घर में भी लड़ाई-झगड़ा करेंगे, जो अच्छा नहीं होगा। उसी बीच पति का कॉल आ गया। राजीव ने कहा कि बगल में ही होटल है, वहीं अपने पति को बुला लो। बात करके फैसला कर लो। साथ रहना है तो रहो या फिर अलग हो जाओ।

पति, पत्नी और वो…तीनों खाकीधारी पुलिस को लेकर आए थे पति
हम लोग किस होटल में जा रहे हैं, कहां बैठकर बात करेंगे। इसके बारे में महिला सिपाही का दावा है कि उसने खुद से इस बारे में अपने सिपाही पति को कॉल कर जानकारी दी थी। उन्हें खुद से होटल में आने और बैठकर बात करने को कहा था। इसके बाद वो सिपाही राजीव के साथ राजीव नगर के होटल में चली गई थी। बाद में होटल में उसका पति तो पहुंचा, लेकिन अकेले नहीं था। उसके साथ राजीव नगर थाना की पुलिस भी थी। इसके बाद ही पति ने थाना में सिपाही राजीव के खिलाफ रेप की FIR दर्ज करा दी। जबकि, उसने कोई जबरदस्ती नहीं की थी। सूत्रों की मानें तो महिला सिपाही ने यही बयान 164 के तहत बुधवार को कोर्ट में दर्ज कराया है। दूसरी तरफ सहरसा जिले की पुलिस ने सिपाही राजीव को सस्पेंड कर दिया है। वह जेल में है। इस मामले की जांच पुलिस अपने स्तर पर लगातार कर रही है।

क्या था मामला:
बीएमपी की एक महिला सिपाही का पटना के एक होटल में दुष्कर्म हुआ है।महिला सिपाही पर रेप का आरोप जिस शख्स पर लगा है, वो भी बिहार पुलिस में सिपाही है। इस मामले में महिला सिपाही के सिपाही पति ने FIR दर्ज कराया था। दूसरी तरफ तेजी से कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी सिपाही को गिरफ्तार कर लिया है। यह मामला राजधानी के राजीव नगर थाना इलाके का है। अपने आप में इस तरह का यह पहला मामला है, जब पीड़ित महिला, उसका पति और बलात्कार का आरोपी, तीनों ही पुलिस में सिपाही हैं।

महिला सिपाही भोजपुर जिले की रहने वाली है। वर्तमान में उसकी ड्यूटी पटना में ही बिहार पुलिस के लिए चल रहे सिपाही बहाली में लगी हुई है। सिपाही पति की पोस्टिंग दूसरे जिले में है। जबकि, बलात्कार के आरोपी सिपाही राजीव कुमार की तैनाती सहरसा में है। राजीव और महिला सिपाही एक-दूसरे को पहले से जानते हैं। लेकिन कैसे जानते हैं, इसका खुलासा अभी नहीं हो सका है। सोमवार को राजीव पटना में आया था। उसने राजीव नगर थाना इलाके में एक होटल में कमरा लिया। इसके बाद उसने महिला सिपाही को मिलने के लिए कॉल कर बुलाया था।

राजीव नगर थाना में FIR दर्ज

सिपाही बहाली की प्रक्रिया पटना के गर्दनीबाग में चल रही है। यहां से ड्यूटी खत्म होने के बाद महिला सिपाही राजीव से मिलने के लिए पहुंची। बातचीत के बाद दोनों होटल के कमरे में चले गए। दूसरी तरफ सिपाही पति भी अचानक से पटना आ गया। जब उसने अपनी पत्नी को खोजा, पर वो नहीं मिली। जब उसे कुछ लिंक मिला तो तलाश करते हुए वो होटल पहुंचा। इसके बाद सारा मामला सामने आया।

पति ने राजीव नगर थाना में FIR दर्ज कराई है। राजीव पर आरोप लगाते हुए पति ने लिखा कि उसकी पत्नी को बहला-फुसलाकर वो होटल ले गया और वहीं पर उसका बलात्कार किया। तत्काल राजीव नगर थाना की पुलिस ने आरोपी सिपाही को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था।अब मामले में नया ट्विस्ट आने पर पुलिस जांच अधिकारी भी असमंझस में फंस गया है।आगे की जांच जारी है।