Bihar:झारखण्ड पुलिस के जवान से अपराधियों ने मार- पीटकर छह लाख रुपये लूटे,घटना बिहार के बांका की है।

राँची/बांका:बिहार के बांका में टाउन थाना से महज 150 मीटर की दूरी पर स्थित कचहरी परिसर में झारखण्ड पुलिस के एक जवान से हैंड बैग में रखे छह लाख रुपये लूटकर बदमाश भाग निकले। बैग में चार लाख के एफडी के कागजात भी थे।रुपये से भरा बैग बचाने में जवान गंभीर रूप से जख्मी हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से उसे अस्पताल पहुंचाया गया। घटना बुधवार की है।बताया गया कि जवान संजीव कुमार सिंह बेलहर थाना क्षेत्र के बेलडीहा गांव निवासी अरुण कुमार सिंह का पुत्र है। वह राँची(झारखण्ड) पुलिस लाइन में प्रतिनियुक्त है।बताया गया कि जवान के पास पहले से पांच लाख रुपये थे। वहीं एक लाख रुपये एसबीआई की मुख्य शाखा से निकासी कर कचहरी परिसर स्थित वाहन स्टैंड पहुंचे। इसी दौरान बाइक पर सवार दो बदमाशों ने जवान के साथ छिनतई की घटना को अंजाम दिया। जवान ने बताया कि वह रजिस्ट्री कचहरी से जमीन रजिस्ट्री कराकर बैंक गया था। बैंक से कचहरी परिसर स्टैंड में पहुंचे थे।उसी समय घटना कक अंजाम दिया गया।वहीं घटना की सूचना पर एसडीपीओ दिनेशचंद्र श्रीवास्तव पहुंचे और मामले की छानबीन की।

सीसीटीवी में बदमाशों की करतूत कैद

मिली जानकारी अनुसार जवान टोटो से कचहरी परिसर पहुंचे थे। इस दौरान उनके चाचा अनुज कुमार भी साथ थे। लेकिन वे वाहन लेने इंडोर स्टेडियम पहुंच ही रहे थे कि बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया। बदमाशों की गतिविधि सीसीटीवी में कैद हो गयी है। पीड़ित जवान ने बताया कि बदमाश बैंक से ही रेकी कर रहे थे। इसी कारण कचहरी परिसर में घटना को अंजाम देकर बदमाश भागने में सफल रहे।

मामले की छानबीन की जा रही है। जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा कर दिया जाएगा। — दिनेशचन्द्र श्रीवास्तव, एसडीपीओ, बांका