बड़ी खबर: आजसू नेता व पूर्व विधायक कमल किशोर भगत की संदेहास्पद निधन, पत्नी रिम्स रेफर

राँची। लोहरदगा जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। लोहरदगा के पूर्व विधायक व दिग्गज आजसू नेता कमल किशोर भगत का शव संदेहास्पद स्थिति में उनके ही घर से पाया गया है। बताया जा रहा है कि पूर्व विधायक की पत्नी नीरू कुजूर भी पति के शव के साथ बेहोशी के हालत में मिली है। घटना की जानकारी फैलते ही पूरे लोहरदगा में शोक की लहर दौड़ पड़ी।

आजसू पार्टी के दिग्गज नेता व लोहरदगा से पूर्व विधायक कमल किशोर भगत का पिछले कुछ समय से स्वास्थ्य गड़बड़ चल रहा था, कुछ दिन पहले ज्यादा बीमार होने पर उन्हें लोहरदगा से राँची शिफ्ट किया गया था। इलाज के बाद स्वस्थ होकर पूर्व विधायक लोहरदगा लौट गए थे। जिसके बाद शुक्रवार दोपहर संदेहास्पद स्थिती में उनका शव उनके ही घर पर पाया गया। बताया जा रहा है कि दरवाजा तोड़कर घर से निकाला गया शव। जानकारी के अनुसार पूर्व विधायक के शव के साथ साथ उनकी पत्नी भी उसी घर मे मूर्च्छा अवस्था में पाई गई है। गंभीर हालत में पत्नी को रिम्स रेफर किया गया है। मौत कैसे हुई फिलहाल यह स्पष्ट नहीं सका है।