बड़ी खबर: मोदी सरकार देगी 10 लाख नौकरियां, प्रधानमंत्री ने की घोषणा

नई दिल्ली: रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। सरकार अगले डेढ़ साल में बंपर नौकरियां देने जा रही है। इस दौरान सरकार की दस लाख लोगों को भर्ती करने की योजना है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुद यह घोषणा की है। मोदी ने कहा कि उन्होंने सभी विभागों और मंत्रालयों में रिक्त पड़े पदों की समीक्षा करने के बाद अगले डेढ़ साल में 10 लाख लोगों की भर्ती करने का निर्देश दिया है। उन्हें मिशन मोड में यह भर्तियां करने को कहा गया है। पिछले कई साल से सरकारी पदों पर भर्तियां नहीं हो रही हैं। सूत्रों के मुताबिक सरकारी विभागों में लाखों पद खाली पड़े हैं।

जानकारों के मुताबिक पहले राउंड में सोने का 40 हजार पद भरे जाएंगे। सेना में दो साल से भर्ती नहीं हुई है। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक केवल रेलवे में ही करीब तीन लाख पद खाली पड़े हैं। रेलवे में 15,07694 स्वीकृत पद हैं जबकि भरे गए पदों की संख्या 12,70399 हैं। इसी तरह डाकतार विभाग में करीब 90 हजार पद खाली हैं। रेवेन्यू विभाग में करीब 75 हजार पद खाली हैं। रक्षा (सिविल) में करीब ढाई लाख पद खाली हैं। इसी तह होम मिनिस्ट्री में करीब एक लाख 30 हजार पद खाली पड़े हैं।