Big Breaking:राँची में सिपाही ने प्रेमिका के ऊपर चलाया गोली,बाल बाल बची प्रेमिका,आरोपी सिपाही गिरफ्तार

झारखण्ड न्यूज, EXCLUSIVE

राँची।राजधानी राँची के चुटिया थाना क्षेत्र में सुबह सुबह गोली चली है।गोली किसी अपराधी ने नहीं, एक पुलिस वाले ने चलाया है।जिससे एक महिला बाल बाल बच गई है।सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक महिला सिपाही की प्रेमिका बताया जा रहा है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार चुटिया थाना क्षेत्र के धुमसा टोली में सिपाही नवीन कच्छप ने अपनी प्रेमिका पर गोली चला दिया।लेकिन गोली दीवाल में जा लगा।महिला छुप गई।जिससे कोई हताहत नहीं हुआ है।स्थानीय लोगों ने तुरंत गोली चलने की घटना की जानकारी पुलिस को दी।उधर से ही गुजर रहे पेट्रोलिंग पुलिस ने सिपाही नवीन कच्छप को दबोच लिया है।पुलिस थाना में पूछताछ कर रही है।मामले की विस्तृत जानकारी कुछ देर में अगले खबर में अपडेट होगी।