बोकारो:जीजा ने दोस्त के साथ मिलकर नाबालिग साली के साथ किया दुष्कर्म,आरोपी फरार

बोकारो।झारखण्ड के बोकारो शहर के सिटी थाना क्षेत्र में एक नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि आरोपी कोई और नहीं बल्कि नाबालिग लड़की का जीजा है।वहीं जीजा के दोस्त ने भी नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद लड़की के पिता ने अपने दामाद और उसके दोस्त के खिलाफ सिटी थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। इसके बाद दोनों फरार हो गए हैं। सिटी थाना की पुलिस दोनों की तलाश कर रही है।

मिली जानकारी के अनुसार बोकारो सिटी थाना इलाके में पीड़िता रहती है। उसके बहनोई व बहनोई के दोस्त ने सामूहिक दुष्कर्म किया।उसको बहला-फुसलाकर दोनों ने गलत काम किया। घटना दो दिन पहले की है।लड़की के पिता की शिकायत पर पुलिस ने दोनों आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के पास दर्ज रिपोर्ट में पिता ने बताया कि उनकी झोपड़ी के बगल में ही दामाद की झोपड़ी है। बेटी को अकेली पाकर घर में दामाद आ गया और उसको बहला-फुसलाकर दुष्कर्म किया। उसके दोस्त ने भी ऐसा ही किया। इस घटना के बाद बेटी चुपचाप रहने लगी। कारण पूछने पर दो दिन बाद शनिवार को उसने इसकी जानकारी दी।इधर पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुटी है।और आरोपी की तलाश कर रही है।