Big Breaking: झारखण्ड में कोरोना वायरस से दूसरी मौत, रिम्स में इलाजरत कोरोना पॉजिटिव मरीज की मौत।

राँची। रिम्स में इलाजरत एक शख्स की मौत हो गई है। सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार हिंदपिड़ी का कोरोना पॉजिटिव इलाजरत था जिसकी सुबह मौत हो गई है। झारखण्ड में कोरोना पॉजिटिव मरीज की ये दूसरी मौत है। दूसरी कोरोना पॉजिटिव मरीज की मौत से हड़कम्प मच गया है। झारखण्ड में कोरोना पॉजिटिव मरीज की संख्या 17 है जिसमे एक पहले मौत हुई दूसरी मौत आज हुई है। इस तरह 15 कोरोना पॉजिटिव मरीज की इलाज चल रहा है।

रविवार को राँची के एक शख्स की इस वायरस की वजह से जान चली गयी। वह कोरोना पॉजिटिव था और रिम्स में इलाज के लिए भर्ती था। संक्रमित होने के बाद से से स्थिति गम्भीर रहने के चलते वेंटिलेटर पर था। मृतक रांची के हिंदपीढ़ी का रहने वाला बताया जा रहा है। यह शख्स 56 साल का था। वहीं मृतक राज्य में जो दूसरी महिला संक्रमित पायी गयी थी उसका पति है।