Big Breaking: झारखण्ड में 63 नए कोरोना मरीजों की पुष्टि, राँची पुलिस और सेना के छः-छः जवान कोरोना पॉजिटिव

राँची, 03.07.2020। झारखण्ड में सरकार द्वारा जारी आंकड़े के अनुसार आज रात 09:00 PM तक 63 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि हुई है। जिसमें दुमका से 3, पूर्वी सिंहभूम से 15, गढ़वा से 3, गिरीडीह से 3, लातेहार से 2, कोडरमा से 8, लातेहार से 2, राँची से 27 नए मामलों की पुष्टि हुई है। राज्य में पुष्टि किये गए 63 नए मामलों के साथ ही राज्य में कोरोना संक्रमण के कुल आंकड़े 2697 हो गए हैं।

राँची में 27 नए मामलों की पुष्टि

राजधानी राँची में शुक्रवार को 27 नए मामलों की पुष्टि हुई है। 27 में से छह राँची पुलिस तो छह सेना के जवान कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। सेना और पुलिस महकमे में कोरोना पॉजिटिव केस मिलना प्रशासनिक अमले के लिए सरदर्द बनना तय है। राँची में 27 में से 6 MH namkum, 6 राँची पुलिस (जिसमे चुटिया के एक जवान,बबरियातू के मुंसी, अरगोड़ा, हिंदपिड़ी, धुर्वा, ट्रैफिक थाना के पुलिस कर्मी) चुटिया गोसाई टोली के 3,सदर अस्पताल के गार्ड 1, हिंदपिड़ी व अन्य जगहों का है।