Ranchi:करमटोली में केंद्रीय धुमकुड़िया भवन निर्माण का भूमिपूजन 14 जुलाई को होगी,कार्यक्रम में मुख्यमंत्री होंगे शामिल

राँची।राजधानी राँची के करमटोली में केंद्रीय धुमकुड़िया के लिए भवन का निर्माण होगा। 14 जुलाई को सीएम हेमंत सोरेन भूमि पूजन करेंगे। केंद्रीय धुमकुड़िया आदिवासियों के लिए शैक्षणिक और सांस्कृति का हब बनेगा। शुक्रवार को करमटोली स्थित केंद्रीय धुमकुड़िया परिसर में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में प्रेम शाही मुंडा ने कहा कि भूमि पूजन कार्यक्रम दोपहर एक बजे होगा।

इसमें सीएम के अलावे विशिष्ट अतिथि के रूप में आदिवासी कल्याण मंत्री चंपई सोरेन,विधायक बंधु तिर्की सहित अन्य माननीय और समाज के गणमान्य व्यक्ति शामिल होंगेl धूमकुड़िया पूरे देश के आदिवासियों के लिए सांस्कृतिक व धार्मिक हृदय स्थल के रूप में विकसित होगा। ज्ञात हो की धूमकुडिया को कुड़ुख में को जोख एड़पा कहा जाता है ओर मुंडा जनजाति मे गीति ओड़ा और सामान्य भाषा में युवा गृह कहते हैं। करमटोलीवासी काफी दिनों से धुमकुड़िया स्थल की मांग कर रहे थे। मौके पर सुनील टोप्पो, अजय खलखो, बबलू मुंडा, सूरज टोप्पो अभय भुट कुंवर संजू मुंडा, कैलाश हेमरोम, संजू मुंडा, जय सिंह लुखड़ आदि शामिल थे।