कोचिंग में दोस्ती किया फिर लाॅज में मनाई रंगरेलियां,ब्लैकमेल करने के लिए बनाया अश्लील वीडियो..

हजारीबाग।झारखण्ड के हजारीबाग जिले के कोर्रा थाना की पुलिस ने झिझंरिया पुल के समीप लॉज में रहकर रंगरेलियां मनाने वाले एक युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। युवक पर अपने प्रेमिका को शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने और इस दौरान अश्लील वीडियो बनाने का आरोप है। आरोप यह भी है कि वह अपनी प्रेमिका को वीडियो वायरल कर देने की धमकी देकर हर दिन रंगरेलियां मना रहा था। गिरफ्तार किया गया युवक पीयूष कुमार हरली बड़कागांव रहने वाला है। उसके पिता फागु महतो साधारण किसान हैं। वह स्नातक का छात्र है।

बताया गया कि लड़की संग उसकी दोस्ती कोंचिग में पढ़ने के दौरान हुई थी। करीब डेढ़ साल उनके बीच दोस्ती थी। लड़का लड़की संग यौन संबंध बनाए जा रहे थे। पीड़ित युवती सदर प्रखंड क्षेत्र की रहने वाली है। आवेदन में जबरदस्ती संबंध बनाने और शादी करने से इन्कार करने का भी आरोप है। इस बाबत कोर्रा ओपी में पोक्सो सहित अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है।

लाज संचालक ने रात में लड़की रखने की दी अनुमति

जानकारी के अनुसार, पूरे प्रकरण में सवालों के घेरे में लॉज संचालक भी है। वह पुलिस के शक के दायरे में है। जानकारी के अनुसार, यहां छात्रों को रात में भी लड़की रखने की अनुमति दी जाती थी। पीड़िता भी यहां कई बार रात में आकर रुकी थी। थाना प्रभारी के अनुसार पूरे प्रकरण में लॉज मालिक से भी पूछताछ होगी।

जब्त मोबाइल में मिले कई आपत्तिजनक वीडियो

कोर्रा थाना क्षेत्र अंतर्गत झिनझरिया पुल के समीप लॉज में एक नाबालिग लड़की से शादी का झांसा देकर जबरन शारीरिक संबंध बनाकर अश्लील वीडियो वायरल कर देने की धमकी देने वाले युवक का पुलिस ने मोबाइल भी जब्त किया है। जांच में पुलिस को युवक के मोबाइल से कई आपत्तिजनक वीडियो बरामद किए गए हैं। इनमें शराब पीकर मस्ती करते उसके दोस्तों की टोली और लॉज में किए जा रहे अनैतिक काम भी शामिल हैं। वीडियो देखकर पुलिस को भी हैरत में है।