Ranchi:विधवा भाभी से दुष्कर्म के आरोप में जेल में बंद आरोपी की जमानत याचिका खारिज..

राँची।विधवा भाभी से दुष्कर्म करने के आरोपी को न्यायिक दंडाधिकारी धृति धैर्या की अदालत ने जमानत याचिका खारिज कर दी है।बताया जाता है कि दुष्कर्म के आरोप में जेल में बंद ठाकुरगांव निवासी सुनील महली की जमानत याचिका सुनवाई पश्चात खारिज कर दी है। आरोपी 21 जुलाई से जेल में है। उस पर विधवा चचेरी भाभी के साथ घर में अकेली पाकर दुष्कर्म करने आरोप है। घटना को अंजाम 11 जुलाई 2022 को दिया गया था। इसके बाद आरोपी उसे फोन पर धमकी देता था कि किसी को जानकारी दोगी तो और जबरदस्ती करेंगे। पीड़िता ने 21 जुलाई को ठाकुरगांव थाना में प्राथमिकी (कांड संख्या 25/2022) दर्ज कराई थी। प्राथमिकी के बाद उसी दिन गिरफ्तार कर आरोपी को जेल भेज दिया गया। तब से वह जेल में है।