पुलिस मुख्यालय से फरमान जारी होते ही राँची एसएसपी ने लालपुर,रातू और सुखदेवनगर थाना प्रभारी सहित 7 इंस्पेक्टरों को विरमित कर दिया …..

राँची।पुलिस मुख्यालय से फरमान जारी होते ही राँची जिले के 7 इंस्पेक्टरों को राँची एसएसपी ने विरमित कर दिया है।रविवार की देर रात एसएसपी कार्यालय से आदेश जारी कर दिया गया है।इन सभी इंस्पेक्टर का जिले से तबादला हुआ था।लेकिन उन्हें विरमित नहीं किया गया था।जिसे अब विरमित कर दिया है जिसमें लालपुर,रातू और सुखदेवनगर थाना भी शामिल है।राजीव रंजन लाल,अहमद अली,रमेश कुमार सिंह,राजेश कुमार सिन्हा,सपन कुमार महथा,राजीव कुमार और नवल किशोर प्रसाद है।

क्या आदेश निकला था
राज्य के वैसे पुलिसकर्मी जो तबादले के बाद स्थानांतरित जगह पर ड्यूटी देने नहीं गये हैं। उनके ऊपर कार्रवाई की जायेगी। पुलिस मुख्यालय से आए आदेश में कहा गया था कि अगर वे स्थानांतरित स्थान पर 15 मई तक ड्यूटी नहीं ज्वाइन करते हैं तो उनको सस्पेंड कर दिया जाएगा। साथ ही उनके खिलाफ अनुशासनिक कार्रवाई भी होगी। इससे संबंधित आदेश पुलिस मुख्यालय डीआईजी कार्मिक ने जारी कर दिया था।

बात दें राज्य के विभिन्न जिलों से इंस्पेक्टर रैंक के अधिकारियों का तबादला डीजीपी के आदेश पर 26 अप्रैल को किया गया था। पुलिस अधिकारियों के अनुसार राज्य के विभिन्न जिले में स्वीकृत पद से अधिक पदस्थापित इंस्पेक्टर, सार्जेंट मेजर और सार्जेंट को दूसरे स्थान पर ट्रांसफर करने के लिए मुख्यालय में 25 अप्रैल को राज्य पुलिस स्थापना परिषद की बैठक हुई थी। इसके बाद विभिन्न जिलों से 30 इंस्पेक्टर सहित 38 अफसरों का तबादला किया गया था।

झारखण्ड पुलिस मुख्यालय द्वारा आदेश जारी किया गया था जिसमें राँची, खूंटी, जमशेदपुर, सरायकेला, हजारीबाग, रामगढ़, बोकारो, पाकुड़, जामताड़ा, लातेहार, चाईबासा और गिरिडीह जिला बल के पुलिस पदाधिकारियों का तबादला किया गया था।राँची जिला बल से राजीव रंजन लाल, अहमद अली, रमेश कुमार सिंह, राजेश कुमार सिन्हा, सपन कुमार महथा, राजीव कुमार और नवल किशोर प्रसाद, खूंटी जिला बल से राजेश प्रसाद रजक, सुकांत त्रिपाठी, जयदेव टोप्पो, जमशेदपुर जिला बल से नित्यानंद महतो, अरविंद कुमार, सरायकेला जिला बल से कृष्ण मुरारी, लातेहार जिला का अमित कुमार गुप्ता, सुशांत कुमार, हजारीबाग जिला बल से नीरज कुमार सिंह, गणेश कुमार सिंह, मनोज कुमार सिंह और ललित कुमार, कोडरमा जिला बल से अजय कुमार सिंह, रामगढ़ जिला बल से राजेश कुमार, विपिन कुमार और विद्या शंकर, बोकारो जिला बल से जय गोविंद प्रसाद गुप्ता, सुधीर सुरीन, विनोद कुमार गुप्ता, मोहम्मद रुस्तम, अजय प्रसाद, दुमका जिला बल से देवव्रत पोद्दार, पाकुड़ जिला बल से सुरेन्द्र रविदास, जामताड़ा जिला बल से सुरेश प्रसाद, अजीत कुमार चाैबे, मंटू यादव, गाैतम कुमार , संतोष कुमार, दीपक टाेप्पाे, कामेश्वर कुमाररजक, सुदीप कुमार मंडल के नाम शामिल हैं। डीआईजी कार्मिक के द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि संबंधित जिले के एसएसपी, एसपी स्थानांतरित पुलिस पदाधिकारी को अविलंब भौतिक रूप से विरमित करते हुए पुलिस मुख्यालय को प्रतिवेदन उपलब्ध कराएंगे।