दहेज में एसी नहीं मिलने से नाराज दूल्हे ने स्टेज से दुल्हन को फेंका,दुल्हन अस्पताल में भर्ती…..

डेस्क टीम:उत्तरप्रदेश के कन्नौज में दूल्हे ने दहेज में एसी न मिलने से नाराज होकर वरमाला तोड़ दिया और दुल्हन को भी धक्का दे कर स्टेज से नीचे फेंक दिया जिससे दुलहन वही बेहोश हो गई।शादी समारोह में अक्सर लड़ाई झड़गे की खबर सुनने को मिलती है, लेकिन कन्नौज में कुछ ऐसा हुआ की सभी हैरान रह गए। दरअसल, शादी के दौरान दूल्हा जयमाल पर दुल्हन का इंतजार कर रहा था, इसी बीच कुछ ऐसा हुआ कि दूल्हे का माथा फिर गया। गुस्से में आकर दूल्हे ने जयमाले के लिए लाए गए माला को तोड़ डाला। और जब दुल्हन अपनी सहेलियों के साथ स्टेज पर आईं तो सिरफिरे दूल्हे ने उसे भी उठाकर नीचे फेंक दिया। चोट लगने से दुल्हन मौके पर ही बेहोश हो गई। दुल्हन के परिजन उसे अस्पताल ले गए। अस्पताल में हालत बिगड़ने पर उसे कानपुर रेफर कर दिया गया।

मामला दरअसल कन्नौज जिले का है जहां इटावा के एक गांव से बारात आई थी। जयमाले के लिए लड़का स्टेज पर दुल्हन के आने का इंतजार कर रहा था। जब दुल्हन अपनी सहेलियों के साथ स्टेज पर पहुंची तभी दूल्हे ने दहेज में एसी न मिलने से नाराज होकर वरमाला तोड़ दिया और दुल्हन को भी धक्का दे कर स्टेज से नीचे फेंक दिया जिससे दुलहन वही बेहोश हो गई। परिजनों ने दुल्हन को अस्पताल में भर्ती कराया। और जब लड़की की हालत गंभीर हुई तो डॉक्टर ने उसे कानपुर रेफर कर दिया।

वर पक्ष का लालच बढ़ता चला गया

दुल्हन के पिता ने बताया कि शादी में तय 10 लाख रुपए नगद, एक कार और दहेज का सामान उन्हें दिया गया था। लेकिन दूल्हे पक्ष के लोगों का लालच बढ़ता चला गया। साथ ही लड़की के पिता ने बताया की बेटी की तबीयत ठीक हो जाने के बाद लड़के पक्ष से बात की जाएगी।
साभार:इंटरनेट