राजधानी राँची में आर्मी जवान की हत्या ! उत्तराखंड का रहने वाला था आर्मी का जवान,पेड़ से लटकता मिला शव,राँची पुलिस और आर्मी पुलिस जांच में जुटी है…

–एक दिन पहले ही जाना था आर्मी जवान को घर,पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर भेजा पोस्टमॉर्टम के लिए
–हत्या किसने और क्यो की अभी तक नहीं उठ सका है इस सवाल से पर्दा,पुलिस तफ्तीश में जुटी

राँची।राजधानी राँची में आर्मी जवान की हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई है ! मृतक आर्मी जवान उत्तराखंड का रहने बताया जा रहा है। आर्मी के जवान का शव राँची के डोरंडा के मजिस्ट्रेट कॉलोनी के पीछे चुक्का टोली में मिला है। शव पेड़ से लटक रहा था। शुक्रवार की सुबह जैसे ही स्थानीय लोगों की नजर उसके शव पर पड़ी पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। जानकारी मिलते ही मौके पर सिटी एसपी राजकुमार मेहता,हटिया डीएसपी राजा कुमार मित्रा और डोरंडा पुलिस के अलावा सेना पुलिस भी पहुंची और जांच में जुट गई।वहीं एफएसएल और डॉग स्क्वाड की टीम भी मौके पर पहुँची और जांच की।

जानकारी के अनुसार, मनोज सिंह की पोस्टिंग जमशेदपुर के सोनारी में थी।करीब डेढ़ महीना पहले ही वह राँची आए थे और दीपाटोली कैंट में ड्यूटी कर रहे थे। शुक्रवार सुबह स्थानीय लोगों ने उनका शव को पेड़ से लटकते हुए देखा और पुलिस को इसकी सूचना दी।पुलिस ने मनोज के पॉकेट से उनका आईकार्ड बरामद किया और फिर इसकी जानकारी दीपा टोली कैंट स्थित आर्मी कार्यालय को दी। जिसके बाद मौके पर मिलिट्री पुलिस पहुंची और आगे की तफ्तीश में जुट गई।

आर्मी कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार मनोज सिंह उत्तराखंड के रहने वाले थे। उन्होंने छुट्टी का आवेदन दिया था। छुट्टी मंजूर भी कर ली गई थी और गुरुवार की दोपहर 12 बजे उन्हें ट्रेन से उत्तराखंड जाना था।आर्मी के अनुसार उन्हें राँची पुलिस के द्वारा सूचना दी गई कि मनोज सिंह का शव पेड़ से लटका हुआ बरामद किया गया है।

आर्मी जवान मनोज सिंह का शव जिस अवस्था में बरामद किया गया है वह किसी साजिश की तरफ इशारा करता है।सवाल यह है कि अगर कोई व्यक्ति रेलवे स्टेशन के लिए निकला हो तो फिर वह डोरंडा में जाकर आत्महत्या कैसे कर सकता है। शव के ऊपरी हिस्से का कपड़ा भी गायब मिला है।सिर के आगे चोट के निशान है और खून निकला है।मामले में साजिश की आशंका को देखते हुए राँची पुलिस के द्वारा मौके पर एफएसएल और डॉग स्कॉड की टीम को बुलाकर भी जांच करवाई गई है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया गया है।पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह भी स्पष्ट हो पाएगी।पुलिस आसपास के लगे सीसीटीवी कैमरे को भी खंगाल रही है ताकि यह मालूम पड़े की किन परिस्थितियों में मनोज सिंह इस स्थान पर पहुंचे थे या फिर उन्हें किसी के द्वारा पकड़ कर लाया गया था।

आशंका जताया जा रहा है कि मनोज की हत्या कर शव पेड़ से लटका दिया।मनोज की हत्या किसने और क्यों कि है।इस पर पुलिस जांच में जुटी है।राँची के सिटी एसपी राजकुमार मेहता ने कहा कि मामले की जांच जारी है।बहुत जल्द खुलासा कर लिया जायेगा।पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही जानकारी मिलेगी।फिलहाल जांच जारी है।