मंगेतर से मिलने पहुँचा था आर्मी जवान,कर दिया बड़काकांड,छात्राओं का नहाने का वीडियो बनाने के आरोप में आर्मी जवान गिरफ्तार

सिमडेगा।झारखण्ड के सिमडेगा में सदर थाना क्षेत्र स्थित एक घर के बाथरूम में छात्राओं का आपत्तिजनक हालात में वीडियो बनाने का मामला सामनेआया है।बताया जाता है कि यह हरकत एक आर्मी के जवान ने की है।वहीं छात्राओं की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी आर्मी के जवान को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बिहार बटालियन का आर्मी जवान रजत कुल्लू छुट्टी पर अपने घर आया था।सदर थाना क्षेत्र में उसके मंगेतर का घर पड़ता है। दरअसल वह अपने मंगेतर के घर पर आया था।इसी दौरान वह काॅलेज की दो छात्राओं का आपत्तिजनक हालात में वीडियो बना रहा था,लेकिन समय रहते उसका भंडाफोड़ हो गया और आर्मी का जवान पुलिस की गिरफ्त में आ गया।

इस सम्बंध में छात्राओं ने बताया कि वे काॅलेज में पढ़ती हैं और सदर थाना क्षेत्र में भाड़े के मकान में रहती हैं। नौ दिसंबर को वो अपने बाथरूम में नहा रही थीं। इसी क्रम में उसकी नजर बाथरूम से सटे पड़ोस के घर की दीवार के ऊपर छिपाकर रखे एक मोबाइल पर गई। मोबाइल का कैमरा उनकी बाथरूम की तरफ था। उसने तुरंत बाथरूम से निकल कर अपने भाई को बुलाया।जिसके बाद उसके भाई ने पड़ोस के घर में घुस कर मोबाइल उतारा कर जब्त कर लिया। छात्राओं ने मोबाइल चेक किया तो उसमें उनका नहाते हुए वीडियो था।

छात्राओं ने जब इस संबंध में पड़ोसी से पूछताछ की तब पता चला कि मोबाइल रजक कुल्लू नामक व्यक्ति का है।वह बिहार बटालियन में सिपाही है और छुट्टी में अपनी मंगेतर से मिलने उसके घर पर आया था। ये छात्राएं उसकी मंगेतर के घर से सटे एक मकान में रहती थीं। उसी ने उनके बाथरूम की तरफ अपना मोबाइल ऑन कर वीडियो बनाने के लिए छिपा कर रखा था।

इधर, रजत के मोबाइल पर इस तरह का वीडियो देख दोनों छात्राओं के होश उड़ गए। दोनों छात्राओं ने न्याय की उम्मीद में महिला थाना में आवेदन दिया है।वहीं मामले पर महिला थाना प्रभारी कविता मंडल ने कहा कि लड़कियों के आवेदन पर मामला दर्ज कर आरोपी रजत कुल्लू को गिरफ्तार कर लिया गया है।वहीं मामले की जांच की जा रही है।