अमरेंद्र कुमार सिंह को सिक्किम का नया डीजीपी बनाया गया,आईपीएस अमरेंद्र कुमार सिंह बिहार के रहने वाले हैं

अमरेंद्र कुमार सिंह को सिक्किम का नया DGP नियुक्त किया गया है। अमरेंद्र कुमार सिंह मूल रूप से बिहार के ही निवासी हैं। उनका पैतृक गांव पटना में लखनपार है। 1990 बैच के IPS अधिकारी अमरेंद्र कुमार सिंह को नियुक्ति की तिथि से अगले दो वर्षों के लिए नियुक्त किया गया है।अमरेंद्र कुमार सिंह जाने माने भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी हैं। वे अभी सिक्किम में सिक्किम विजिलेंस पुलिस के निदेशक के रूप में कार्यरत हैं। साथ ही CBI में भी उन्होंने लंबे वक्त तक काम किया है, जो काफी सराहनीय रहा है। IPS अमरेंद्र कुमार सिंह पुलिस सेवा के साथ दूसरे माध्यमों से भी समाज सेवा में भी रूचि रखते हैं। वे गरीब बच्चों में शिक्षा का अलख जगाने के प्रयास करते रहे हैं।

नए डीजीपी ने सिक्किम पुलिस मुख्यालय में पदभार ग्रहण किये।

पदभार ग्रहण करने के बाद सिक्किम के नए DGP अमरेंद्र कुमार सिंह ने अपने मैसेज में कहा है कि दशकों से, सिक्किम पुलिस ने लगातार बेहतर काम करते हुए सफलतापूर्वक देश में खुद के लिए एक जगह बनाई है। हम पुलिसिंग मानकों में एक बेंचमार्क संस्थान के रूप में उभरे हैं। यह हमारा निरंतर प्रयास रहा है कि हम खुद को नागरिक हितों के जिम्मेदार संरक्षक के रूप में पेश करें।