साप्ताहिक बाजार में मुर्गा लड़ाई देख रहे आजसू नेता को गोलियों से भून डाला..

रामगढ़।झारखण्ड की राजधानी राँची से सटे रामगढ़ विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव से पहले एक आजसू नेता की गोली मारकर हत्या कर दी गयी है। आजसू नेता का नाम मनोज मुंडा बताया गया है।बताया जाता है कि अमझारिया गांव के झांझी टोली के साप्ताहिक बाजार में बुधवार देर शाम में 2-3 लोगों ने आजसू ने मनोज मुंडा को गोली मार दी। गोली मारने के बाद अपराधी वहां से फरार हो गये।पुलिस मामले की जांच जुटी है।

रामगढ़ जिला के पतरातू से सटे भदानीनगर क्षेत्र के सुदूरवर्ती गांव लोवाडीह के झुंझी टोला में अपराधियों ने चिटो गांव निवासी मनोज मुंडा (35) को बुधवार देर शाम गोली मार दी।मनोज के सिर और शरीर के अन्य हिस्से में तीन-चार गोली मारी गयी। ग्रामीणों ने मनोज को रिम्स पहुंचाया।रिम्स में डॉक्टरों ने मनोज मुंडा को मृत घोषित कर दिया।सूचना पाकर पतरातू एसडीपीओ वीरेंद्र चौधरी व कई थानों की पुलिस ने घटनास्थल कर जाकर छानबीन की।

बताया गया कि लोवाडीह के झुंझी टोला साप्ताहिक बाजार में हर बुधवार को मुर्गा लड़ाई होती है।मनोज वहीं गया था। वह कुछ दोस्तों के साथ बैठ कर खा-पी रहा था.इसी दौरान तीन-चार लोग आये और मनोज के बारे में पूछताछ की।इनमें से एक ने मनोज मुंडा को पहचान लिया। उसे बुलाकर वहां से थोड़ी दूर ले गया और उसे गोली मार दी। बताया गया है कि मनोज को कुछ वर्ष पूर्व पुलिस ने नक्सलियों से जुड़े मामले में हिरासत में लिया था।ऐसे में कयास लगाया जा रहा है कि हत्याकांड को अंजाम देने में किसी नक्सली संगठन का भी हाथ हो सकता है।हालांकि छानबीन जारी है।

बता दें रामगढ़ विधानसभा सीट पर 27 फरवरी को वोटिंग होनी है।यहां से आजसू के कद्दावर नेता और पूर्व विधायक एवं झारखण्ड सरकार में मंत्री रहे चंद्रप्रकाश चौधरी की पत्नी सुनीता चौधरी उम्मीदवार हैं।गिरिडीह के सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी की पत्नी को राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) ने अपना उम्मीदवार बनाया है।वहीं कांग्रेस की पूर्व विधायक ममता देवी के पति बजरंग महतो को संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (यूपीए) ने प्रत्याशी घोषित किया है।