धनबाद:पति की मौत के बाद दोस्त ने दिखाया हमदर्दी,झांसा देकर शारीरिक सम्बन्ध बना रहा था,महिला इंसाफ के लिए पहुँची महिला थाना

धनबाद।झारखण्ड के धनबाद जिले के भूली की एक विधवा महिला ने शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाकर थाना में मामला दर्ज करायी है।महिला ने आरोप धनबाद के पुराना बाजार गांधीनगर निवासी सुनील कुमार पर लगाया है। महिला ने इस सम्बंध में धनबाद महिला थाना में लिखित शिकायत देकर न्याय की गुहार लगाई है। इसके बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। महिला ने सुनील कुमार के साथ उसके भाई सूरज कुमार पर भी गंभीर आरोप लगाया है। शिकायत के बाद पुलिस ने दोनों आरोपी को महिला थाना में अपना पक्ष रखने कहा है।जांच में सहयोग नहीं करने पर पुलिस दोनों को गिरफ्तार करेगी।

क्या है मामला:
धनबाद के भूली थाना क्षेत्र की रहने वाली एक विधवा महिला ने गांधीनगर पुराना बाजार निवासी सुनील कुमार के विरुद्ध शादी का प्रलोभन देकर शारीरिक शोषण करने की शिकायत महिला थाना धनबाद से की है। महिला थाना को दिए आवेदन में पीड़िता ने कहा है कि वह 2 बच्चे की माँ है। उनके पति की मौत 6 माह पूर्व हो चुकी थी। जिसका फायदा उठाकर सुनील कुमार उसके साथ हमदर्दी दिखाने लगा और उससे शादी करने का वचन दिया। इसके बाद लगातार शारीरिक संबंध बनाया।पीड़िता ने आरोप लगाया है कि शादी करने की बात कहकर सुनील ने उसका अनेकों बार शारीरिक सम्बन्ध बनाया। जब भी वह शादी करने की बात कहती तो टालमटोल करता रहता। अंततः धमकी देने लगा कि शादी नहीं करेंगे। उसने जान मारने की धमकी दी। कहा-मेरा कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि राह चलते भी सुनील और उसका भाई सूरज उसे धमकाते रहते हैं।इधर पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।