मंदिर में शादी करके प्रेमी जोड़े ने सोशल मीडिया में फोटो पोस्ट कर परिजनों की दी जानकारी,लड़की के परिजनों ने दर्ज करायी अपहरण की शिकायत,2 दिन पहले घर से भागे थे प्रेमी जोड़े…

डेस्क टीम:बाँका।बिहार के बाँका में प्रेमी युगल ने मंदिर में शादी कर ली।उसके बाद सोशल मीडिया में शादी की फोटो पोस्ट किया।शुक्रवार को उनकी शादी की एक तस्वीर सामने आई है। इधर, फोटो देखने के बाद परिजन ने थाना पहुंचकर लड़के पर अपहरण का आरोप लगाया है।शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस छानबीन में जुट गई है।

मालती गांव निवासी मनोज शर्मा की 21 वर्षीय बेटी प्रीति सागर ने घर से भागकर बाराहाट थाना क्षेत्र के चंगेरी गांव निवासी विनोद मंडल के बेटे 28 वर्षीय परीक्षित कुमार से मंदिर में विवाह किया है। रजौन प्रखंड क्षेत्र के मंदिर में घर से भागकर एक प्रेमी-प्रेमिका ने शादी रचाई है। शादी रचाने के बाद सोशल मीडिया पर प्रेमी जोड़े द्वारा फोटो अपलोड किया गया है।

बताया गया कि प्रेमी जोड़ी एक ही कॉलेज में पढ़ाई करते थे। पढ़ाई के दौरान दोनों एक दूसरे से प्यार करने लगे जिसके बाद दोनों ने शादी करने की ठान ली। जब दोनों के परिजन शादी के लिए नहीं माने तो दोनों ने घर से भाग कर मंदिर में शादी रचा ली।

पुलिस को दिए आवेदन में युवती की मां ने कहा है कि सात सितंबर को मेरी 21 वर्षीय पुत्री मालती गांव गई थी। इसके बाद वापस लौट कर घर नहीं आई। काफी खोजबीन करने के बाद पता चला कि बरहर थाना क्षेत्र के चंगेरी गांव निवासी परीक्षित मंडल ने शादी की नीयत से मेरी बेटी को किडनैप कर लिया है। दोनों के बीच फोन पर भी बात होती थी, जिसके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई करने का गुहार लगाई है। थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।