जमशेदपुर में 4000 हजार रुपया घूस लेते मुखिया को एसीबी ने किया गिरफ्तार

जमशेदपुर : जमशेदपुर एसीबी शनिवार को कारवाई करते हुए जमशेदपुर प्रखंड के हितकु पंचायत के मुखिया संखी मुर्मू को 4000 रुपया घुस लेते रंगे हांथ गिरफ्तार कर लिया.बता दे कि मुखिया संखी मुर्मू को गिरफ्तार करने के बाद एसीबी की मुखिया को अपने साथ लेकर चल गई. जमशेदपुर एसीबी ने इस वर्ष दूसरा ट्रैप किया है.बता दे कि इससे पहले जमशेदपुर एसीबी की सात जनवरी को चाईबासा के सोनुवा थाना में पदस्थापित दारोगा घनश्याम दास को घूस लेते गिरफ्तार किया था.

वंशावली बनाने के नाम मांगी गई थी घूस:-

मिली जानकारी के अनुसार जमशेदपुर प्रखंड के हितकु पंचायत के मुखिया संखी मुर्मू ने वंशावली बनाने के नाम पर वादी जयंतो दास से 10 हजार रुपया की मांग किया था, लेकिन वादी इतने रुपए देने को तैयार नहीं थे जिसके बाद 4000 हजार रूपए देने पर बात बनी थी.जिसके बाद वादी ने इसकी शिकायत जमशेदपुर एसीबी से कि थी.

सत्यापन में मामला पाया गया सही:-

वादी जयंतो दास के द्वारा एसीबी जमशेदपुर को मुखिया के द्वारा घूस मांगे जाने की शिकायत मिलने के बाद एसीबी ने मामले का सत्यापन कराया. सत्यापन के दौरान घूस मांगे जाने की बात सही पायी गयी.इसके बाद एसीबी जमशेदपुर की टीम ने कार्रवाई करते हुए चार हजार रुपये घूस लेते मुखिया को रंगे हाथ शनिवार को गिरफ्तार कर लिया.