Ranchi:नशे में धुत्त युवक ने की फायरिंग,उधर से गुजर रहे एक व्यक्ति को लगी गोली,आरोपी युवक ने अपने से इलाज करने लगा,कहा-माफ कीजियेगा गलती से गोली चल गया और भाग गया

राँची।राजधानी राँची के कांके थाना क्षेत्र स्थित अरसंडे में नशे में धुत युवक अंधाधुंध फायरिंग कर रहे थे। इसी बीच एक गोली सुनील राम नामक बुजुर्ग के कमर में लग गई है। गोली लगने के बाद सुनील कुमार को अस्पताल में भर्ती ना कराकर नशे में धुत युवक खुद से उनका इलाज कर रहे थे। सुनील कुमार दर्द से छटपटा रहे थे लेकिन नशे में धुत युवक उन्हें छोड़ने को तैयार नहीं था। नशे में धुत युवक आग जलाकर घाव को सेक रहा था। रात नौ बजे के बाद दर्द से छटपटाने लगे तो अपराधी यह कह कर चलता बना कि माफ कीजियेगा गलती से गोली लग गई।बताया जाता है कि रात नौ बजे सुनील अपने घर पहुंचे तो परिवार वालों को गोली लगने की जानकारी दी। परिवार वालों ने आनन फानन सुनील को रिम्स पहुंचाया। जहां उनकी स्थिति खतरे से बाहर बतायी जा रही है।

इधर सुनील ने पुलिस को बताया कि वे खटाल चालते है। शाम के समय मोहल्ला के ही मिनी तिवारी, लक्ष्मण बबलू, रिषभ आदि पी खा रहा था। हो हंगामा कर गोली फ़ायर कर रहा था। इसी बीच वे उधर से गुजर रहे थे कि एक गोली लग गई। कांके थाना पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।