घर में घुसकर एक व्यक्ति की गोली मारी,इलाके में मचा हड़कम, जांच में जुटी है पुलिस..
खूंटी।झारखण्ड के खूँटी जिले में कर्रा थाना क्षेत्र के (लोधमा-नगड़ी रास्ते में) पदमपुर में अपराधियों ने घर में घुसकर हेरमन होरो नामक व्यक्ति की गोली दी।।जानकारी के मुताबिक,देर शाम करीब सात बजे दो अपराधी घर में दाखिल हुए और हेरमन होरो के सीने में तीन गोलियां मारीं।। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची है और जांच शुरू कर दी है। फिलहाल घटना के पीछे का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और अपराधियों की तलाश में जुटी हुई है।

