झारखण्ड के एक और IPS अधिकारी केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर,सुरेंद्र कुमार झा बने BSF के DIG, केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर राज्य के 26वें अधिकारी…

 

राँची।झारखण्ड कैडर के 2010 बैच के आईपीएस अधिकारी सुरेंद्र कुमार झा केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जा रहे हैं। वे सीमा सुरक्षा बल (BSF) में डीआईजी होंगे।केंद्रीय गृह मंत्रालय ने उनकी प्रतिनियुक्ति संबंधित जानकारी से झारखण्ड सरकार को अवगत कराया है। इसके लिए मुख्य सचिव को भेजे गए पत्र में केंद्रीय गृह मंत्रालय ने लिखा है कि सुरेंद्र कुमार झा को शीघ्र केंद्र के लिए विमुक्त करें।आईपीएस सुरेंद्र कुमार झा वर्तमान में झारखण्ड पुलिस मुख्यालय में डीआईजी कार्मिक के पद पर सेवा दे रहे हैं। जिलों में प्रतिनियुक्ति के दौरान उन्हें वीरतापूर्ण कार्य के लिए पुलिस वीरता पदक भी मिल चुका है।राँची में ग्रामीण एसपी से लेकर राँची के एसएसपी तक रह चुके सुरेंद्र कुमार झा ने कई मोर्चों पर भी अपने साहस का परिचय दिया।सांप्रदायिक तनाव को नियंत्रित करने में उन्होंने महती भूमिका निभाई। धनबाद, गिरिडीह, कोडरमा व चतरा में भी वहां के पुलिस अधीक्षक के रूप में उन्होंने बेहतर सेवा दी है।

बता दें झारखण्ड कैडर में वर्तमान में 146 आईपीएस अधिकारी हैं। इनमें से 25 आईपीएस अधिकारी केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर हैं। आइपीएस सुरेंद्र कुमार झा केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाने वाले 26वें अधिकारी होंगे।

वर्तमान में जो केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर हैं, उनमें 1994 बैच की संपत्त मीणा, 1995 बैच के संजय आनंदराव लाठकर, 1994 बैच के नवीन कुमार सिंह व बलजीत सिंह, 1997 बैच के आशीष बत्रा, 2002 बैच के साकेत कुमार सिंह, 2004 बैच में होमकर अमोल वीनुकांत हैं। 2005 बैच में कुलदीप द्विवेदी, अभिषेक, 2006 बैच में अनूप टी. मैथ्यू, 2007 बैच के राकेश बंसल, 2008 बैच के अनीश गुप्ता, डा. एम तमिलवानन, 2020 बैच के पी. मुरूगन, 2011 बैच की शिवानी तिवारी, जया राय, 2012 बैच के अखिलेश बी. वारियर। 2013 बैच के हरिलाल चौहान, अंशुमान कुमार, प्रियंका मीणा, 2015 बैच में प्रांजल रूंडला, आर. रामकुमार, 2017 बैच के विनीत कुमार, 2018 बैच के के.विजयशंकर व 2019 बैच के शुभांशु जैन केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर हैं।

error: Content is protected !!