धनबाद में बीत गई सस्पेंस की रात..! ‘किसके सिर सजेगा ताज,फैसला होगा आज’
धनबाद।झारखण्ड के धनबाद नगर निगम के मेयर चुनाव के नतीजे अभी घोषित नहीं किए गए हैं शुक्रवार की देर रात तक मतगणना की गई, जिसमें भाजपा विधायक रागिनी सिंह के पति संजीव सिंह आगे चल रहे थे मतों की गिनती रात में पूरी नहीं की सकी थी।आज शनिवार को भी मतों की गिनती की जाएगी, जिसमें यह फैसला हो सकेगा कि धनबाद में मेयर पद का ताज किसके सिर सजेगामझरिया के पूर्व विधायक और वर्तमान विधायक रागिनी सिंह के पति संजीव सिंह ने अब तक की गिनती में 9,944 वोटों की बढ़त बना ली है।खास बात यह है कि उन्हें भाजपा का आधिकारिक समर्थन नहीं मिला, इसके बावजूद वे हर राउंड में अपनी बढ़त बनाते रहे।
जिला प्रशासन ने अब तक केवल दो राउंड के परिणाम की आधिकारिक घोषणा की है। इस राउंड में संजीव सिंह को 28,377 वोट प्राप्त हुए दूसरे स्थान पर चल रहे चंद्रशेखर अग्रवाल को 18433 वोट मिले। भाजपा समर्थित प्रत्याशी संजीव कुमार को 15,789 मत प्राप्त हुए, जबकि कांग्रेस समर्थित शमशेर आलम अंसारी को 10,246 वोट मिले अन्य प्रत्याशियों में इंदु देवी को 4,096, प्रकाश कुमार को 4,194, रवि चौधरी को 728 सहित कई उम्मीदवारों को सीमित मत मिले।पहले दो राउंड में बने इस बड़े अंतर ने साफ कर दिया कि मुकाबला सीधा शीर्ष चार प्रत्याशियों के बीच सिमटता जा रहा है। हालांकि संजीव सिंह ने बड़ी बढ़त बना ली है।
इस चुनाव का सबसे दिलचस्प पहलू यह है कि शीर्ष तीनों प्रत्याशियों का किसी-न-किसी रूप में भाजपा से संबंध रहा है। संजीव कुमार को भाजपा का आधिकारिक समर्थन प्राप्त है। संजीव सिंह स्वयं झरिया से भाजपा विधायक रह चुके हैं और उनकी पत्नी वर्तमान में भाजपा विधायक हैं वहीं चंद्रशेखर अग्रवाल ने नामांकन भाजपा के समर्थन की उम्मीद में किया था, लेकिन समर्थन स्पष्ट नहीं होने पर उन्होंने दो फरवरी को जेएमएम का दामन थाम लिया।ऐसे में यह चुनाव पार्टी लाइन से ज्यादा व्यक्तिगत प्रभाव और स्थानीय जनाधार की परीक्षा बन गया है
शुक्रवार से धनबाद नगर निगम के मेयर और 55 वार्ड पार्षदों की मतगणना शुरू हुई है।जिला प्रशासन ने मतगणना के लिए दो दिन निर्धारित किए हैं शुक्रवार की शाम तक चार राउंड पूरे हो चुके हैं और शेष राउंड शनिवार को पूरे होंगे। प्रत्येक राउंड में 117 टेबल पर की गिनती हो रही है अब सवाल यही है कि क्या दूसरे स्थान पर चल रहे चंद्रशेखर अग्रवाल इस अंतर को कम कर पाएंगे, या भाजपा समर्थित संजीव कुमार अंतिम राउंड में कोई बड़ा उलटफेर करेंगे।चौथे स्थान पर चल रहे शमशेर आलम अंसारी भी अंतिम राउंड से चमत्कार की उम्मीद लगाए हुए हैं।
धनबाद में आज भी होगी मतों की गिनती
फिलहाल, हर राउंड के साथ संजीव सिंह की बढ़त मजबूत होती दिखाई दे रही है।लेकिन राजनीति की बिसात पर अंतिम चाल चलने तक कुछ भी तय नहीं माना जाता।धनबाद की यह सस्पेंस भरी रात अब शनिवार के अंतिम परिणाम का इंतजार कर रही है, जहां तय होगा कि जनता ने आखिर किस पर भरोसा जताया है।

