राँची पुलिस और एसएसबी के सयुंक्त अभियान में 50 हजार का इनामी नक्सली गिरफ्तार, पुलिस पर हमले में था शामिल

राँची।जिले के तमाड़ थाना क्षेत्र से महाराज प्रमाणिक के दस्ते का माओवादी महाराजा प्रमाणिक गिरोह के एनेम हिस्सा पूर्ति तमाड़ पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पुलिस के अनुसार,माओवादी महाराजा प्रमाणिक दस्ते का सक्रिय सदस्य रहा और पांच पुलिस कर्मियों की शहादत में शामिल था उसे गिरफ्तार कर लिया है। मिली गुप्त सूचना के आधार पर तमाड़ थाना क्षेत्र के राडग़ांव और रंगामटी क बीच से दबोचने में सफलता मिली है।तमाड़ पुलिस और एसएसबी की संयुक्त कार्रवाई में अमित मुंडा गिरोह के सदस्य को दबोचा गया है। बताया कि गिरफ्तार नक्सली तमाड़ क्षेत्र का रहने वाला है उग्रवादी, माओवादी के सक्रिय सदस्य और घातक हमले करने में माहिर है। तिरुलडीह खरसावां थाना क्षेत्र में पांच पुलिस कर्मियों की शहादत में भी इसकी भूमिका थी। चार साल पहले इसे NIA ने गिरफ्तार किया था। बाद में बेल पर छूट कर वापस से दस्ते में शामिल हो गया। NIA की ओर से उग्रवादी पर 50 हजार का इनाम रखा गया है।गिरफ्तार उग्रवादी के पास से एक देशी दो नाली कट्टा और चार ज़िंदा गोली बरामद किया है।गिरफ्तार उग्रवादी पर दो मामले दर्ज है। जिसमे से मुख्य रूप से एनेम हस्सा पूर्ति ने तिरुलडीह खरसावां थाना क्षेत्र की गस्ती पार्टी पर घात लगाकर हमला किया था जिसमें पांच पुलिसकर्मियों के शहादत हुई थी।पुलिस के मुताबिक कोल्हान में पुलीसिया दबिश बढ़ी है तो उग्रवादी अपने पुराने साथी को जोडने में लगे है।कोल्हान से भाग कर इधर उधर पनाह ले रहे है। लेकिन पुलिस को नजर हर तरफ है।किसी भी हाल में माओवादियों को छोड़ा नहीं जाएगा।