Ranchi:चुटिया छठ तालाब पिंड के पास निर्माण कार्य को लेकर दो पक्षों में विवाद, मारपीट हुई, एक दूसरे के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज…

राँची।चुटिया पॉवर हाउस स्थित छठ तालाब पिंड के पास निर्माण कार्य को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा की नौबत मारपीट तक आ पहुंची। इस संबंध में दोनों पक्षों की ओर से एक दूसरे के विरुद्ध चुटिया थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पहली प्राथमिकी जयंती देवी ने छह के विरुद्ध नामजद दर्ज कराई है। जिनके विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई गई है उनमें नवीन ठाकुर, रजनी कुमारी, निशि कुमारी, नीतू कुमारी, प्रियंका कुमारी और विजय कुमार शामिल है। दर्ज प्राथमिकी में आरोप है कि 28 फरवरी को दिन के एक से दो बजे के बीच चुटिया छठ तालाब पिंड के पास निर्माण कार्य रोकने के लिए पूरे मुहल्ले की औरतों ने मिलकर पहल की। जिसमें नवीन ठाकुर सहित अन्य आरोपियों ने उन्हें पत्थर मारा और उनके साथ गाली गलौज की। इस घटना में उन्हें चोट आई। निशी कुमारी ने मुन्नी देवी का चेन छिन लिया। वहीं जयंती देवी को निशी कुमारी ने पहले गाली दिया और पत्थर मारा। उनके सिर में चोट आई। निशी कुमारी ने दांत काटकर भी घायल किया। घायल जयंती देवी को सदर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। उनकी हालत गंभीर है। आरोप है की नवीन ठाकुर उन्हें बार बार धमकी देता है।

वहीं दूसरी प्राथमिकी रजनी देवी ने चार लोगो के विरुद्ध दर्ज कराई है। जिन पर प्राथमिकी दर्ज हुई है उनमें जयंती देवी, निशा कुमारी, रूबी देवी, माही देवी शामिल है। दर्ज प्राथमिकी में आरोप है कि घटना के दौरान जयंती देवी, निशा कुमारी, रूबी देवी, माही देवी व अन्य अज्ञात महिलाओं ने उन्हें घर से खींच कर बाहर निकाला। फिर उन्हें भद्दी भद्दी गालियां दी। उन्हें पत्थर उठाकर मारा। इस घटना में उनकी दोनों लड़की जख्मी हो गई। उन्हें धमकी दिया गया कि छठ तालाब पर भट्ठा जलाएगी व सरकारी टंकी से पानी लेगी तो जान से मार देंगे। घटना में घायल दोनों बेटियों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस दोनों पक्षों की ओर से प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन कर रही है।