झारखण्ड के गुमला जिले के निवासी एक मजदूर को तमिलनाडु में कार ने कुचला, हुई मौत..

गुमला।जिले चैनपुर प्रखंड स्थित टोंगो किरतोटोली गांव के रामजन उरांव के 22 वर्षीय पुत्र अशोक बड़ा की तमिलनाडु में मौत हो गयी।बताया जाता है कि बुधवार की रात एक कार ने अशोक को कुचल दिया है।जिससे घटनास्थल पर ही अशोक की जान चली गयी। घटना की सूचना पर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार के लोगों ने सरकार और गुमला प्रशासन से अशोक के शव को तमिलनाडु से गुमला लाने की गुहार लगायी है। अशोक तमिलनाडु के एक कंपनी में मजदूरी करता था। घर की आर्थिक स्थित अच्छी नहीं हो मजदूरी करने तमिलनाडु गया हुआ था। परिजनों के अनुसार, अशोक घर से तीन माह पूर्व तमिलनाडु गया था।मजदूर संघ सीएफटीयूआई झारखण्ड प्रदेश के सचिव जुम्मन खान ने कहा कि परिवार के लोगों ने फोन कर घटना की जानकारी दी।मजदूर के शव को गुमला लाने की गुहार लगायी है।घटना पालागुटा पालयम में सड़क पार करने के दौरान हुआ है।