तेज रफ़्तार में कार खंभे से टकराकर घर के बाहर खेल रहे बच्चे के ऊपर जा पलटी,बच्चे की दर्दनाक मौत,एक बच्ची और चालक गम्भीर रूप से घायल

साहिबगंज।झारखण्ड के साहिबगंज जिले के राजमहल थाना क्षेत्र के मनसिंघा गांव के पास मुख्य मार्ग पर कार के धक्के से 6 साल का एक बच्चा की मौत हो गई।बताया जाता है कि रफीक शेख के छह वर्षीय पुत्र तस्लीम रजा की मौत हो गयी जबकि रिजाउल शेख की चार वर्षीय पुत्री आशिया खातून गंभीर रूप से घायल हो गयी। कार का चालक भी बुरी तरह घायल हो गया। राजमहल अनुमंडल अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को रेफर कर दिया गया।

बताया जाता है कि दोनों बच्चे अपने घर के सामने खेल रहे थे। इसी क्रम में उधवा की ओर से तेज रफ्तार से आ रही कार (जेएच 16 बी 2671) रोड से 30 फीट दूर घर के पिलर से जा टकराई और पलटी मार कर खड़े बच्चे के पास गिरी। तस्लीम रजा की मौत मौके पर हो गई। आशिया खातून को गंभीर चोटें आईं। सूचना मिलने पर राजमहल थाने की पुलिस पहुंची और दोनों को उठाकर राजमहल अनुमंडल अस्पताल लाया।तस्लीम रजा को डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। बच्ची को प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। वाहन चला रहा पूर्वी जामनगर के मुखिया लुत्फुल हक का बेटा नईम अख्तर भी गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे भी प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने रेफर कर दिया। घटना में कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गयी। घटना के बाद आसपास के लोगों ने सड़क जाम कर दिया। बताया जाता है कि कार की रफ्तार अधिक होने की वजह से हादसा हुआ और कार तीन बार पलटी है।