हजारीबाग के बरही में दो गांव के लोगों में खूनी झड़प,कई पुलिसकर्मी सहित एक दर्जन लोग घायल…..

हजारीबाग।झारखण्ड के हजारीबाग जिले के बरही स्थित लाटी और पदमा में होली की रात दो गांव के लोगों के बीच हिंसक झड़प हो गई। इसमें बचाव करने पहुँची बरही के एसडीपीओ नाजिर अख्तर समेत आधा दर्जन पुलिसकर्मी के अलावा दोनों गांव के करीब 10 लोग घायल हो गए। मामले को शांत करने के लिए पुलिस को मोर्चा संभालना पड़ा।जैप के जवान को गांव में उतारा गया। पूरा क्षेत्र पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया।फिलहाल अघोषित कर्फ्यू जैसा माहौल है। मौके पर से एक युवक विक्की ओझा को गिरफ्तार किया गया है। घटनास्थल से एक देसी कट्टा और कुछ आग्नेशास्त्र भी बरामद किया गया है।फिलहाल स्थिति तनावपूर्ण, लेकिन नियंत्रण में है।बताया बताया जाता है कि ये घटना दो गांव बीच हुआ है।