बूढ़ा पहाड़ से भागे दो टॉप नक्सली कमांडर संजीवन और कुंदन गिरफ्तार,कई हथियार बरामद,एक पर 10 लाख और दूसरे पर पांच लाख का इनाम है घोषित

राँची।झारखण्ड के नक्सलियों का गढ़ बूढ़ापहाड़ से निकलकर भागे माओवादियों के दो टॉप कमांडर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक गिरफ्तार हुए नक्सलियों में माओवादियों के जोनल कमांडर संजीवन और कुंदन शामिल है। दोनों लातेहार जिले के मटलौंग के रहने वाले हैं।दोनों की गिरफ्तारी लातेहार जिले से हुई है।संजीवन पर जहां दस लाख का इनाम घोषित है वहीं कुंदन पर पांच लाख का इनामी है।दोनों नक्सलियों से पुलिस पूछताछ कर रही है।कई हथियार भी बरामद हुई है।

बता दें बूढ़ापहाड़ पर ऑपरेशन ऑक्टोपस शुरू होने के बाद 25 लाख के इनामी टॉप कमांडर नवीन यादव के साथ कई बड़े माओवादी इलाके से निकल कर भाग गए थे। नवीन यादव के साथी संजीवन और कुंदन भी भागे थे।करीब डेढ़ महीना पहले नवीन यादव ने सुरक्षाबलों के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया था। संजीवन और कुंदन नवीन के आत्मसमर्पण करने के बाद पलामू चतरा और लातेहार सीमा पर मांओवादियों के लिए दस्ता तैयार करने के फिराक में थे।मिली जानकारी के मुताबिक ,संजीवन और कुंदन ने पुलिस और सुरक्षाबलों को कई अहम जानकारियां भी दीं हैं।दोनों ने बताया है कि सीमावर्ती क्षेत्रों में दस्ता तैयार कर लेवी वसूलने की योजना थी।