रामगढ़ पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कारवाई की..स्कूल-कॉलेज के छात्रों को नशे का आदी बनाने वाले 7 आरोपी गिरफ्तार, 2 फरार

 

रामगढ़।झारखण्ड के रामगढ़ पुलिस ने नशीली दवाओं के कारोबार का भंडाफोड़ करते हुए सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक अजय कुमार को मिली गुप्त सूचना के आधार पर बरकाकाना फ्लाईओवर के नीचे हरहरी नदी के पास छापेमारी की गई।बरकाकाना ओपी प्रभारी उमाशंकर वर्मा के नेतृत्व में की गई कार्रवाई में पुलिस ने सात आरोपियों को पकड़ा। दो अन्य आरोपी मौके से फरार हो गए। पकड़े गए आरोपियों में मुस्ताक अली, सन्नी राम, विक्की राम, सोनू राम, राकेश यादव, राहुल सोनी और विपिन कुमार सिंह शामिल हैं।आरोपियों के पास से नशीली दवाओं के इंजेक्शन बरामद किए गए। पूछताछ में पता चला कि यह गिरोह कई वर्षों से रामगढ़ में नशीली दवाओं का कारोबार कर रहा था।

एसपी अजय कुमार ने बताया कि छापामारी अभियान के दौरान कुछ व्यक्ति पुलिस को देख कर भागने लगे, पुलिस बल के द्वारा 07 व्यक्तियों को पकड़ा गया तथा अन्य व्यक्ति भाग निकले। पकड़ाये व्यक्तियों के पास से मोबाईल फोन, पेंटाजोसिन लैक्टेज इंजेक्शन, I.P RIDOOF इंजेक्शन, इन्सुलीन सिरिंज, Biphasic isophane insulin injection I.P नशीला (इंजेक्शन) बरामद किया गया। बरामद नशीला (इंजेक्शन) के संबंध में पुछताछ करने पर ज्ञात हुआ कि पकड़ाये एवं भागने वाले व्यक्तियों के द्वारा संगठित होकर षडयंत्र के तहत् कई वर्षों से लगातार नशा के इंजेक्शन एवं दवा का व्यापार पुरे रामगढ़ क्षेत्र में चला रहे है और स्कूल-कॉलेज के नवयुवकों को नशीला इंजेक्शन, टेबलेट का आदत लगाकर उसे नशा का आदि बना देते है, जिसके बाद नशा का इंजेक्शन एवं टैबलेट का मुंह मांगी कीमत वसूलते है जिससे अच्छा मुनाफा कमाते है। इस कार्य हेतू सभी लोग नशा का इंजेक्शन एवं दवा एक दुसरे को देने के लिए फ्लाईआवर के नीचे हरहरी नदी पुल के पास इक्टट्टा हुए थे। पकड़ाये व्यक्तियों के द्वारा भागने वाले व्यक्तियों का नाम पत्ता बताया गया है तथा यह भी बताया कि पूर्व में नशीला इंजेक्शन बेचने के आरोप में जेल जा चुके है।

इस संबंध में रामगढ़ थाना कांड संख्या-183/2025धारा-49/318(4)/61(2)/317(1)/111/275/276/286 भा०न्या०सं० घारा-22 (बी) एन०डी०पी०एस० एक्ट 27 (बी) (ii) ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट 1940, 18 (C) ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स रूल 1945 के तहत् प्राथमिकी दर्ज किया गया है। पकड़ाये व्यक्तियों के अपराध स्वीकारोक्ति बयान एवं निशानदेही पर स्कूटी नं० JH24A-4484 को घटनास्थल के नजदीक छुपाकर रखे हालत में बरामद किया गया स्कूटी के अंदर विभिन्न कंपनी का नशीला इंजेक्शन, टैबलेट, बरामद हुआ जिसे जप्त किया गया है। पकड़ाये अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।

गिरफ्तारी अपराधकर्मी का नाम एवं पता

1.मुस्ताक अली, उम्र 27 वर्ष, पिता-जमालुद्दीन नट, सा० आजाद मोहल्ला, नियर जामा मस्जिद, थाना-पतरातु (बरकाकाना), जिला-रामगढ़।

2.सन्नी राम, उम्र 30 वर्ष,
पिता-राजु रविदास,
सा०-कोयरी टोला, रविदास
मुहल्ला, थानाजिला-रामगढ

3.विक्की राम, उम्र 24 वर्ष,
पिता-मुन्नीलाल राम,
सा०-कोयरी टोला, रविदास
मुहल्ला,थाना-जिला-रामगढ़।

4.सोनु राम, उम्र 32 वर्ष, पिता-छोटेलाल राम, सा०-पारसौतिया, थाना+जिला-रामगढ़।

5.राकेश यादव, उम्र 40 वर्ष, पिता स्व० मंगल यादव, सा०-पुरनी मंडप, गोलपार, थाना जिला-रामगढ़।

6.राहुल सोनी, उम्र-28 वर्ष, पिता-वैधनाथ सोनी, सा०-न्यू कॉलोनी पुरनी मंडप, थाना जिला-रामगढ़।

7.विपिन कुमार सिंह, उम्र 36 वर्ष, पिता महेश्वर सिंह, सा०-तिरंगा चौक, पुरनी मंडप गोलपार, थाना जिला-रामगढ़।

दूसरी घटना के सम्बंध में बताया कि आज दिनांक-12.07.2025 को समय 05:00 बजे श्री अजय कुमार, (भा०पु० से०) पुलिस अधीक्षक, रामगढ़ को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि माण्डू थाना क्षेत्र के नोनियाबेड़ा के जंगल में दो संदिग्ध व्यक्ति हथियार के साथ किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के उद्देश्य से घुम रहे है। सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु श्री परमेश्वर प्रसाद, अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी, रामगढ़ के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। उक्त टीम के द्वारा योजनाबद्ध तरीके से माण्डू थाना क्षेत्र के नोनियाबेड़ा के जंगल में अलग-अलग टीम बनाकर छापामारी किया गया जिसमें 02 व्यक्ति पुलिस को देख कर भागने लगे, जिसे पुलिस बल के द्वारा खदेड़ कर पकड़ा गया, जिसका तलाशी लेने पर एक देशी पिस्टल और तीन जिन्दा कारतूस बरामद किया गया। नाम पता पुछने पर पकड़ाये युवक के द्वारा अपना नाम 1.राजेश गंझू जो पूर्व में झारखण्ड प्रस्तुत कमेटी का सदस्य था और पूर्व में जेल भी गया था। 2.फुलेन्द्र गंझू एवं अन्य लड़को के साथ जुड़कर केरेडारी क्षेत्र में अपराधिक घटना को अंजाम देने की योजना थी।

इनके द्वारा पूर्व में दिनांक-25.06.2025 को सिकरी ओ०पी० में बी०जी०आर० कम्पनी में झूठन ले जा रहे टेम्पू में बैठे व्यक्तियों पर गोली चला कर भाग गये थे। पुनः उसी क्षेत्र में घटना को अंजाम देने की योजना थी।

गिरफ्तार व्यक्ति का नाम व पता

1.राजेश गंझू उम्र-21 वर्ष, पे० देवकी गंझू, सा०-मनातु, थाना-केरेडारी, जिला-हजारीबाग।

2.फुलेन्द्र गंझू, उम्र-20 वर्ष, पे०-बेचन गंझू, सा०-मसुरिया, थाना-केरेडारी, जिला-हजारीबाग।

बरामद सामाग्री का विवरण

1.एक देशी पिस्टल 7.65 एम०एम० का तीन जिन्दा गोली।

2 एक देशी कट्टा एवं एक जिन्दा गोली।

error: Content is protected !!