साहिबगंज में रेल दुर्घटना:पत्थर लोड मालगाड़ी की 18 बोगी पटरी से उतरी, रेलवे को लाखों का नुकसान,रेलवे अधिकारी मौके पर पहुँचे

 

साहिबगंज।झारखण्ड के साहिबगंज में गुरुवार सुबह बड़ा रेल हादसा हुआ।इसमें एक पत्थर लोड मालगाड़ी बेपटरी हो गया।हादसे में जान-माल को कोई क्षति नहीं पहुंची।लेकिन रेलवे को लाखों का नुकसान हुआ है।घटना बरहरवा रेलवे लोडिंग पॉइंट की है।घटनास्थल पर रेलवे के वरीय अधिकारी पहुंच रहे हैं।जानकारी के अनुसार, मालदा रेल मंडल अंतर्गत बरहरवा रेलवे लोडिंग पॉइंट पर गुरुवार की सुबह पत्थर लोड मालगाड़ी अचानक बेपटरी हो गई।इस दुर्घटना में मालगाड़ी की करीब 18 बोगी पटरी से उतरकर नीचे गिर गई।हालांकि, घटना के बाद किसी की हताहत होने की कोई खबर नहीं है।इधर, मामले की जानकारी मिलते ही बरहरवा रेलवे स्टेशन पर तैनात आरपीएफ, स्ट्रेशन प्रबंधक और मालदा डीआरएम ऑफिस के वरीय अधिकारी घटनास्थल पर मामले की जांच करने के लिए पहुंच रहे हैं।इस घटना में रेलवे को लाखों का नुकसान होने का अनुमान लगाया जा रहा है।

error: Content is protected !!