Ranchi:चोरो ने घर में घुसकर की मारपीट, स्थानीय लोगो ने 4 चोर को पकड़ा जमकर की धुनाई,पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल….
राँची।जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के सत्यारी टोली में बुधवार देर रात चोरी की नीयत से छह चोर एक घर में घुस गए। इनमें से चार को स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया। दो चोर भागने में सफल रहे। पकड़े गए चोरों को पुलिस के हवाले कर दिया गया है।
घटना रात करीब 1 बजे की है। राम प्रकाश टोप्पो के घर में 6-7 लोग घुसे। सभी गंजी और हाफ पैंट में थे। मुंह ढका हुआ था। खटपट की आवाज से राम प्रकाश की नींद खुली। उन्होंने देखा कि कुछ लोग घर में घुसे हैं। शोर मचाया तो चोरों ने उन्हें पकड़ लिया और मारपीट की। घर के अंदर बने कुएं में डुबोने की कोशिश की। इसी दौरान मोहल्ले के लोग वहां पहुंच गए। चोर भागने लगे। ग्रामीणों ने पीछा कर चार चोर को पकड़ लिया।फिर जमकर पिटाई की।इसी बीच सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुँच गई।उसके बाद सभी चोरों को गिरफ्तार कर लिया।बताया कि भागने के दौरान दो चोर गिर गया जिससे घायल हो गया था।
पकड़े गए चोरों ने अपने नाम कमलेश चौहान (21), पंकज डोम (30), विजय कुमार (32) और ज्ञान सिंह (45) बताए। ये रतलाम, चितौड़गढ़ और धनबाद के रहने वाले हैं। भागे हुए दो चोरों के नाम माडू चौहान (23) और करण चौहान (22) बताए गए। ये रतलाम और हजारीबाग के रहने वाले हैं। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।
चोरों के पास से मिले कई तरह के औजार, जिनसे तोड़ते थे दरवाजा
बुधवार को पकड़े गए चोरों के पास से एक गुलेल, बड़ा पेचकस और कील निकालने वाला औजार मिला। राम प्रकाश टोप्पो के घर से चोरों ने अलमारी से सोने की चेन और 10 हजार रुपये नकद चुरा लिए थे। घटना में राम प्रकाश के सिर और घुटने में चोट लगी। एक चोर ने सोनू कच्छप को पकड़ने के दौरान उसके हाथ में दांत काट लिया।
पुलिस यह पता लगा रही है कि इन चोरों ने अब तक कितने घरों में चोरी की है। सभी चारों चोरों को शुक्रवार को कोर्ट में पेश कर जेल भेजा गया।