Ranchi:फिर कांके थाना के थाना प्रभारी बदले गए…एसएसपी ने करीब 15 महीने में चौथे थानेदार की पोस्टिंग की..!

राँची।झारखण्ड की राजधानी राँची में तीन पुलिस पदाधिकारियों का तबादले कर दिये गये हैं।एसएसपी राँची के आदेश से ये ट्रांसफर-पोस्टिंग हुई है। वरीय पुलिस अधीक्षक के कार्यालय ने बताया है कि पुलिस निरीक्षक स्तर के 3 पदाधिकारियों का तबादला कर दिया गया है।सभी को तत्काल नयी जगह पर योगदान देकर इसकी जानकारी देने के लिए कहा गया है। जिन पुलिस पदाधिकारियों का तबादला किया गया है, उनके नाम सुशील कुमार, प्रकाश रजक, और रणविजय शर्मा हैं।

राँची के कांके थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर सुशील कुमार को पुलिस केंद्र राँची भेज दिया गया है।तमाड़ अंचल के पुलिस निरीक्षक प्रकाश रजक को कांके का थाना प्रभारी सह पुलिस निरीक्षक बनाया गया है। पुलिस केंद्र राँची में पदस्थापित पुलिस निरीक्षक रणविजय शर्मा का ट्रांसफर करते हुए तमाड़ अंचल का पुलिस निरीक्षक नियुक्त किया गया है।राँची पुलिस की ओर से जारी जिलादेश संख्या 1980/2025 में कहा गया है कि प्रशासनिक कारणों एवं कुशल कार्य संचालन के लिए तत्काल प्रभाव से कुछ पुलिस पदाधिकारियों का ट्रांसफर किया जा रहा है। इन्हें निर्देश दिया गया है कि जल्द से जल्द अपने नये पदस्थापन स्थल पर योगदान देकर अनुपालन प्रतिवेदन समर्पित करें। 

फिर कांके थाना के थाना प्रभारी बदले गए,बीते 15 महीने में 4 थानेदार बदले गए..

बता दें राजधानी राँची के कांके थाना में बीते करीब 15 महीने में चार थाना प्रभारियों की पोस्टिंग हुई है।एसएसपी चंदन सिन्हा ने 10 फरवरी 2024 को पहले रामकुमार वर्मा को थाना प्रभारी बनाए,फिर 3 अगस्त को उन्हें हटाकर केके साहू को थाना प्रभारी बनाए,उन्हें भी 4 फरवरी 2025 को हटा दिए फिर सुशील कुमार को थानेदार बनाए थे।अब उन्हें भी तीन महीने बाद हटाकर प्रकाश रजक को नए थाना प्रभारी बना दिये हैं।देखना है अब इनका कार्यकाल कितने महीनों/दिनों का होगा ?

error: Content is protected !!