राँची के कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोय को मिला आंतरिक सुरक्षा सेवा पदक…

राँची। राँची के कोतवाली डीएसपी प्रकाश कुमार सोय को “पुलिस अंतरिक सुरक्षा सेवा पदक” से सम्मानित किया गया है।उन्हें ये सम्मान नक्सल विरोधी अभियान में उत्कृष्ट योगदान के लिए दिया गया है।ये पदक केन्द्रीय गृह मंत्रालय, भारत सरकार के द्वारा प्रदान किया गया।बता दें कि, झारखण्ड में चल रहे नक्सल विरोधी अभियान में कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोय की बड़ी भूमिका रही है। नक्सल प्रभावित क्षेत्र में नक्सलियों को एनकाउंटर द्वारा खदेड़ना सहित इलाके को नक्सल मुक्त करने में बड़ी भूमिका निभाई थी।

error: Content is protected !!