Ranchi:चान्हो में दो लोगों की गोली मारकर हत्या,इलाके में मचा हड़कम्प…पुरानी दुश्मनी में हत्या की आशंका
राँची।जिले के चान्हो थाना क्षेत्र के चामा में बुधवार की देर रात दो लोगों की गोली मार कर हत्या कर दी गई है। मृतकों की पहचान राजेंद्र यादव और महेश के रूप में हुई है। दोनों चान्हो थाना क्षेत्र स्थित एक आश्रम में रहा करते थे।इसी दौरान अज्ञात बंदूकधारी ने दोनों की गोली मारकर हत्या कर दी।
मिली जानकारी के अनुसार राजेंद्र यादव और महेश दोनों ही काफी दिनों से आश्रम में ही रह रहे थे।बुधवार की रात लगभग एक बजे कुछ हथियारबंद लोग आश्रम पहुचे और राजेंद्र यादव को निशाना बना कर फायरिंग करने लगे। इसी बीच गोलीबारी की आवाज सुन कर जब महेश राजेंद्र यादव की तरफ बढ़ा तो अपराधियों ने उसे भी गोली मार दी।
गोली मारने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए। इधर गोलीबारी की आवाज सुन कर जब ग्रामीण आश्रम पहुंचे तो उन्होंने देखा कि राजेंद्र और महेश खून से लथपथ पड़े हुए हैं। जिसके बाद मामले की जानकारी चान्हो पुलिस को दी गई।
गोलीबारी में महेश की मौत मौके पर ही हो गई थी, वहीं राजेंद्र की सांस चल रही थी। उसे आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती करवाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
इधर ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार राजेंद्र यादव अपने भाई की पत्नी और उसकी मासूम बेटी की हत्या का आरोपी था।वह काफी दिनों से आश्रम में ही छुप कर रह रहा था।बताया जा रहा है कि राजेंद्र यादव की हत्या में उसके भाई के ससुराल वालों का हाथ है, हालांकि अभी तक इसकी पुष्टि नहीं हुई है।
इधर पुलिस ने तीन चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।