Ranchi:अधिवक्ता के पिता की बेरहमी से हत्या,इलाके में तनाव,पुलिस ने आधा दर्जन आरोपियों को दबोचा…

राँची।जिले के चान्हो थाना क्षेत्र के मसमानो गांव में 62 साल के एक व्यक्ति की शुक्रवार देर शाम करीब साढ़े छह बजे हत्या कर दी।दुर्गा पूजा के मौक़े पर हत्या से गांव में सनसनी फैल गई।जिनकी हत्या हुई वे राँची सिविल कोर्ट के अधिवक्ता सुशांत सिंह के पिता अशोक सिंह थे।हत्या से गांव में तनाव की स्थिति बन गई है।बताया जाता है हत्या करने वाले दूसरे समुदाय के लोग है।पुलिस ने शनिवार को रिम्स में पोस्टमार्टम करवाकर शव लेकर गांव पहुँचा और पुलिस की निगरानी में देर शाम अंतिम संस्कार किया गया है।

इस सम्बन्ध में थाना प्रभारी चंदन कुमार गुप्ता ने बताया कि देर शाम सूचना मिली कि एक व्यक्ति की घर के पास ही धारदार हथियार से हत्या कर दी।सूचना मिलते ही वरीय अधिकारियों को सूचित करते हुए मौके स्वयं दलबल के साथ पहुँचे।मामले की जानकारी लेते हुए कार्रवाई शुरू की गई।और 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।अन्य की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

62 वर्षीय अशोक सिंह शुक्रवार को घर से 50 मीटर दूरी पर अपनी भैंस को बांध रहे थे।उसी समय कई लोग पहुँचे और अशोक सिंह की हत्या कर दी।घटना के बाद सभी फरार हो गया।जैसे ही घटना की जानकारी अन्य लोगो को लगी।भीड़ जुटने लगा।हालांकि पुलिस को सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे।बताया जाता है कि अशोक सिंह की हत्या जमीन विवाद में हुई है।फ़िलहाल गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ जारी है।रविवार को पुलिस इस मामले में खुलासा करेगी।