#चक्रधरपुर में गरजे गृहमंत्री बोले सत्ता के लालच में हेमंत सोरेन उनके साथ बैठे हैं जिन्होंने झारखण्ड के युवाओं पर गोलियां बरसाई…


झारखण्ड न्यूज ,रोहित सिंह
:

चाईबासा/चक्रधरपुर
विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए अमित शाह ने सोमवार को पश्चिमी सिंहभूम के चक्रधरपुर विधानसभा क्षेत्र में अपनी चुनावी सभा की। भारत माता की जय के साथ शुरू हुए भाषण में अमित शाह ने विपक्षी दलों में खासकर कांग्रेस को निशाना बनाया। लोगों को याद दिलाया कि कांग्रेस की सरकार ने झारखंड के युवाओं पर गोलियां और लाठियां बरसाई थी, जब झारखंड राज्य के गठन के लिए आंदोलन चल रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार आते ही झारखंड का गठन हो सका। कांग्रेस नहीं चाहती थी कि झारखंड राज्य बने। अमित शाह ने कहा कि हेमंत सोरेन सत्ता की लालच में आज उसी कांग्रेस के साथ बैठे हैं। उन्होंने अपने भाषण में गुरुजी शिबू सोरेन के आंदोलन का जिक्र किया।
बता दे की चक्रधरपुर से भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा विधायक प्रत्याशी हैं। वहीं मनोहरपुर से गुरुचरण नायक खड़े हुए हैं अमित शाह ने दोनों प्रत्याशियों को भारी मतों से विजयी बनाने के लिए लोगों से गुहार लगाई।

भाजपा विकास के लिए और विपक्षी सत्ता के लिए लड़ रहे चुनाव

अमित शाह ने कहा विपक्षी दल सत्ता पाने के लिए हर संभव कोशिश कर रहे हैं। जबकि भाजपा का एकमात्र मकसद विकास है। उन्होंने चक्रधरपुर के लोगों से कहा कि आपका एक वोट सिर्फ एक विधायक नहीं चुनेगा, बल्कि राज्य का भविष्य तय करेगा। उन्होंने सभी लोगों से रघुवर दास को मुख्यमंत्री बनाने का आग्रह किया।
नक्सलवाद को उखाड़ फेंकना बड़ी सफलता –
अमित शाह ने झारखंड के विकास में नक्सलवाद को बाधा बतलाया और कहा कि पिछले 5 वर्षों के पूर्ण बहुमत की सरकार में नक्सलवाद को खत्म करने का काम हो सका है। इसके पहले खिचड़ी की सरकारों द्वारा राज्य के विकास पर कोई कार्य संभव नहीं हो सका। भाजपा की 5 साल की सरकार ने राज्य को विकास के रास्ते पर लाया है। पूर्ण बहुमत की सरकार चुनकर बाकी लोगों से उन्होंने भाजपा को समर्थन देने की अपील की।

error: Content is protected !!