Jharkhand:टीपीसी उग्रवादी अभय यादव ने हथियार के साथ पुलिस के समक्ष किया आत्मसमर्पण

पलामू।झारखण्ड के पलामू पुलिस के समक्ष टीपीसी उग्रवादी अभय यादव ने सरेंडर कर दिया। गुरुवार को एसपी ऑफिस में आयोजित कार्यक्रम में उग्रवादी अभय यादव ने एसपी के समक्ष राइफल और गोली के साथ सरेंडर कर दिया। उसके ऊपर पलामू के चैनपुर, रामगढ़, गढ़वा के रमकंडा और रंका के इलाके में कई नक्सल घटनाओं को अंजाम देने का आरोप है. अभय यादव मूल रूप से पलामू के रामगढ़ थाना क्षेत्र के मुसरमु का रहने वाला है।

पुलिस को दी है कई अहम जानकारी

टीपीसी उग्रवादी अभय यादव ने पुलिस के समक्ष कई खुलासे किए हैं।वो कुछ वर्ष पहले जेल गया था।जेल से निकलने के बाद चैनपुर और रामगढ़ के इलाके में फिर से टीपीसी को खड़ा किया था।हाल के दिनों में लेवी के लिए अभय यादव के दस्ते ने चैनपुर और रामगढ़ के इलाके में कई घटनाओं को अंजाम दिया है। अभय यादव ने इलाके में खुद से दस्ता तैयार किया था। उसके दस्ते में सात सदस्य हैं, जिसमें से अब तक तीन को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका हैं।उसने पलामू को कई अहम जानकारी दी है। जिसके बाद पुलिस चैनपुर रामगढ़ के इलाके में सर्च अभियान चला रही।

अभय यादव का आपराधिक इतिहास:

1.चैनपुर थाना कांड संख्या 143/2014

2.चैनपुर थाना कांड संख्या 12/2017

3.रामगढ़ थाना कांड संख्या 14/16

4.रामगढ़ थाना कांड संख्या 19/17

5.रामगढ़ थाना कांड संख्या 46/21

6.रामगढ़ थाना 27.01.2022

7.रमकंडा थाना कांड संख्या 68/21